शिवपाल की घोषणा के बाद बोले अखिलेश हम आस्तीन के सांपों को पहचानते हैं

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि हम राजनीतिक लोग हैं, हमलोग आस्तीन के सांपों को पहचान लेते हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का झगड़ा नई राह पर जाता नजर आ रहा है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि हम राजनीतिक लोग हैं, हमलोग आस्तीन के सांपों को पहचान लेते हैं। अखिलेश यादव की ये टिप्पणी कहीं न कहीं उनके चाचा शिवपाल यादव को लेकर थी। जिन्होंने समाजवादी पार्टी से अलग होकर नया मोर्चा बनाने का ऐलान किया है।

अखिलेश यादव बोले, हम लोग आस्तीन के सांपों को पहचान लेते हैं

शिवपाल यादव को अखिलेश का जवाब

शिवपाल के अल्टीमेटम पर अखिलेश यादव का जवाब

शिवपाल के अल्टीमेटम पर अखिलेश यादव का जवाब

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि या तो अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मुलायम सिंह यादव को सौंप दें, नहीं तो समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया जाएगा। इसके अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे। शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी को उनका सम्मान वापस दिलाने और समाजवादियों को एक साथ लाने के लिए इस मोर्चे का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।

शिवपाल के मोर्चे पर क्या बोले अखिलेश?

शिवपाल के मोर्चे पर क्या बोले अखिलेश?

शिवपाल यादव के इस ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक लोग है, हमलोग आस्तीन के सांपों को पहचान लेते हैं।

शिवपाल यादव ने किया नया मोर्चा बनाने का ऐलान

शिवपाल यादव ने किया नया मोर्चा बनाने का ऐलान

अखिलेश यादव ने आगे ये भी कहा कि अगर कोई मोर्चा बनता है तो अच्छी बात है। अखिलेश यादव ने कहा कि देश में जरूरत है कि ऐसी ताकत बने, जो सेक्युलर हो और देश को विकास के रास्ते पर ले जाए। इस दौरान अखिलेश यादव ने साफ कर दिया कि उनका कांग्रेस के साथ गठबंधन कायम रहेगा।

शिवपाल यादव ने नई पार्टी बनाने का किया है ऐलान

शिवपाल यादव ने नई पार्टी बनाने का किया है ऐलान

बता दें कि जिस तरह से यूपी के चुनाव में सपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा और शिवपाल यादव व मुलायम सिंह यादव को पार्टी से किनारे लगा दिया गया है उसके बाद आखिरकार शिवपाल यादव ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने साफ किया है कि वह नई पार्टी बनाएंगे। शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा नाम की पार्टी के गठन के बारे में कहा कि वह जल्द इसका ऐलान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+