यूपी: बांदा में अंतिम संस्कार के 5 महीने बाद जिंदा लौट आई बहू, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 5 महीने पहले एक महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन वह जिंदा लौट आई। महिला ने बताया कि उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था, इसलिए वह रूठकर घर से चली गई थी। वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अगर यह महिला जिंदा है तो परिजनों ने 5 महीने पर अंतिम संस्कार किसका कर दिया था।

Sonu returns five months after his death in Banda

मीडिया संस्थानों में चल रही खबरों के मुताबिक, मामला बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र का है। बता दें कि राजकरन ने अपनी बेटी सोनू देवी (26) की शादी मरका थाना क्षेत्र के कमलेश कुमार से की थी। पति से हुई बहस के बाद सोनू 8 मई 2018 को ससुराल छोड़कर कहीं चली गई। सोनू के गायब होने के बाद मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत कमलेश और उसके परिजनों पर दर्ज करा दी। दो हफ्ते बाद कमासिन थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव को अपनी बेटी बताते हुए राजकरन ने ससुराल के 5 लोगों पर दहेज अधिनियम की धारा 3 और 4, IPC 304 बी, 201 और 498 A का मुकदमा दर्ज करा दिया और अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

5 महीने बाद सोनू जिंदा अपने घर लौटी
इस मामले में 5 महीने बाद एक बार फिर नया मोड़ आ गया। बांदा के एसपी एस.आनंद की मानें तो "युवती की गुमशुदगी का मामला मरका थाने में 8 मई 2018 को दर्ज कराया गया था, लड़की के पिता ने दहेज की खातिर ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की थी। 20 मई को पुलिस को कमासिन थाने के नारायणपुर गांव में एक शव मिल जिसकी शिनाख्त सोनू के रूप में की गई। मायका पक्ष ने उसका अंतिम संस्कार दिया। एकपी की मानें तो सोनू के मिल जाने के बाद कहानी में नया मोड़ आ गया है। अब पुलिस उस शव के बारें में जानकारी जुटा रही है आखिर वो शव किसका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+