UP: सोनिया नित्यानंद को मिली लखनऊ के दो महत्वपूर्ण संस्थानों की जिम्मेदारी, राज्यपाल की हैं बेहद खास

केजीएमयू की वीसी सोनिया नित्यानंद को राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की भी जिम्मेदारी सौंप दी है।

UP Governor Anandiben Patel: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की कुलपति सोनिया नित्यानंद को राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। नित्यानंद को आनंदीबेन पटेल का काफी करीबी माना जाता है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि लखनऊ में एक साथ दो महत्पूर्ण संस्थानों का चार्ज अब एक महिला के हाथों में होगा।

सोनिया

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इसको लेकर एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि सोनिया नित्यानंद को RMLIMS की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक महिला को लखनऊ में दो महत्वपूर्ण संस्थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्ययपाल आनंदी बेन पटेल ने कुछ दिनों पहले ही प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद को केजीएमयू का नया कुलपति नियुक्त किया था। प्रोफेसर नित्यानंद को अब डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का कार्यभार भी दे दिया गया है।

प्रोफेसर नित्यानंद संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के हेमेटोलॉजी विभाग की प्रमुख थीं। केजीएमयू शिक्षक संघ ने नए कुलपति को समर्थन दिया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर केके सिंह ने कहा कि लखनऊ में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला को एक साथ दो महत्वपूर्ण संस्थानों की जिम्मेदारी दी गई है। यह उनकी काबिलियत को दर्शाता है। केजीएमयू और आरएमएल दोनों संस्थानों में अब इनकी सेवाओं का लाभ मिलेगा।

केजीएमयू में 4,500 बिस्तरों वाला एक अस्पताल विंग और 74 विभाग हैं जो रोगी देखभाल, शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों के लिए समर्पित हैं। प्रतिदिन मरीजों की संख्या 5,000 से अधिक है। राज्य का पहला मेडिकल विश्वविद्यालय अब दूसरे परिसर और अनुसंधान के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+