यूपी: सोनभद्र के ओबरा पावर प्लांट में लगी भीषण आग, बंद हुई 200 मेगावाट की सभी इकाइयां
सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र में स्थित ओबरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे भयावह रूप धारण कर लिया है। पावर प्रोजेक्ट में आग लगने की सूचना में मौके पर फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़िया आग बुझाने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि यह आग सतह से नीचे माइनस चार में लगी है। लिहाजा उसे बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार, सोनभद्र में ओबरा तापीय परियोजना के तापघर के स्वीच गियर के केबिल यार्ड में रविवार की सुबह 5 बजे आग लग गई। आग लगने की जानकारी प्रशासन को सुबह 6 बजे मिली। परियोजना के अधिकारियों को इसकी जानकारी सुबह छह बजे आग के भयानक रूप लेने पर हुई। बता दें कि आग ने धीरे-धीरे निचले सभी हिस्सों में पहुंचते हुए 200 मेगावाट की 9, 10, 11, 12,13 वीं इकाई को चपेट में ले लिया है। इस आग के कारण यहां पर उत्पादनरत परियोजना की 200 मेगावाट की सभी इकाइयां बंद हो गई हैं।
आग बुझाने में जुटा प्रशासन
ओबरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट में आग लगने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। आग के लगातार बढ़ने पर जनपद के अन्य परियोजनाओं से भी सीआइएसफ के अग्निशमन शमन दल को मौके पर बुलाया गया है। इसके साथ ही जनपद की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गयी हैं। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के लोग लगे हैं। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications