सोनभद्रः थर्मल पावर प्लांट में लगी भीषण आग, कई इलाकों में उत्पन्न हो सकती है बिजली की समस्या

सोनभद्रः सोनभद्र के अनपरा थर्मल पावर स्टेशन में सोमवार देर रात आग गए गई। आग की लपटें कई किलोमोटर तक देखी जा सकती थी। इस आग में कई इलेक्ट्रॉनिक उपकर जलकर खाक हो गए। आग के कारण 210 मेगावाट की पहली व तीसरी इकाई बंद करनी पड़ी। आग पर काबू पाने के लिए कई फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

मेन ग्रिड की लाइन में शार्ट सर्किट होने से आग लगी

मेन ग्रिड की लाइन में शार्ट सर्किट होने से आग लगी

आग लगने के कारण सूबे के कई इलाकों में बिजली की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बताया जा रहा है कि 125 केवी स्विच यार्ड (सिंगरौली इनकमिंग लाइन) के मेन ग्रिड की लाइन में शार्ट सर्किट होने से आग लगी।

कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे थी आग की लपटें

आग लगने के बाद मौके पर मौजूद कर्मी प्रदीप पनिका आग चपेट में आकर झुलस गया। आग इतनी विकराल है कि उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। आग की वजह से लाखों का नुकसान हो सकता है। आग के बारे में कोई भी अधिकारी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आग क्यों लगी।

फायर ब्रिगेड़ को आग लगने की सूचना दी गई

फायर ब्रिगेड़ को आग लगने की सूचना दी गई

आग लगने की सूचना जब आला अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। आग का विकराल रूप देखकर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। तुरंत फायर ब्रिगेड़ को आग लगने की सूचना दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+