इकलौते बेटे ने मां को मार डाला, खबर सुनकर पिता की मौत

संपत्ति के लालच में बेटे ने मां की हत्या की साजिश रची। रात में पिता की बीमारी का बहाना घर में सोया और उसने मां का मर्डर कर दिया।

मेरठ। यूपी के मेरठ में थाना भावनपुर क्षेत्र के हसनपुर गांव में कलयुगी बेटे ने प्रॉपर्टी के लालच में अपनी ही मां को चारपाई पर बांधकर गला दबाकर हत्या कर दी। बेटे की बर्बर करतूत की खबर सुनने के बाद ही बीमार पिता की भी सदमे के कारण मौत हो गई। एक घर से दो वृद्धों की लाश उठने पर गांव में सन्नाटा पसर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

इकलौते बेटे ने मां को मार डाला, खबर सुनकर पिता की मौत

दरअसल , मेरठ के छोटा हसनपुर गांव के बाहरी क्षेत्र में श्यामू व उसकी पत्नी सुखबीरी साथ रहते थे जबकि उसका इकलौता बेटा रामधन कुछ दूरी पर ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।

इकलौते बेटे ने मां को मार डाला, खबर सुनकर पिता की मौत

आरोप है कि पिता के बीमार होने का बहाना बनाकर बुधवार की रात में रामधन अपने माँ-बाप के साथ उन्हीं के घर में सो गया और सुबह उठकर अपनी मां सुखबीरी को चारपाई पर कपड़े से बांध दिया और बाद में अंगोछे से मुंह व गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

इकलौते बेटे ने मां को मार डाला, खबर सुनकर पिता की मौत

अपने ही बेटे के हाथों पत्नी की हत्या की खबर लगते ही बीमार पड़े रामधन के पिता श्यामू ने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। मां की हत्या के बाद पिता की सदमे से मौत की वजह से गांव में सन्नाटा पसर गया। आसपास के लोगों ने आरोपी पुत्र रामधन को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर डाली और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रामधन की पत्नी बॉबी को भी हिरासत में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+