फर्रुखाबाद: शराब पीने से रोका तो पिता की कर दी हत्या, भाई को किया मरणासन्न

Uttar pradesh news, फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के एक गांव में कलयुगी बेटे को जब पिता और बड़े भाई ने शराब पीने से रोका वह हैवान बन बैठा। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर धारदार हथियार के वार से पिता की हत्या कर दी। वहीं, बड़ा भाई भी उसी हथियार की वजह से लोहिया अस्पताल में मौत से जूझ रहा है।

son killed his father in farrukhabad

मामला थाना कमालगंज के गांव भोजपुर का है, जहां छविनाथ (65) अपने दो पुत्रों के साथ रहते थे। दोनों की शादी नहीं हुई है। बड़ा पुत्र शंकर (25) शनिवार की शाम को घर पर पिता के साथ था। रात करीब नौ बजे छोटा पुत्र सिपाही राम (20) शराब पीकर घर आया। नशे की हालत में वह पिता और बड़े भाई से गालीगलौज करने लगा। पिता के विरोध करने पर सिपाही राम ने उन पर हाथ चला दिया। यह देखकर शंकर ने सिपाही राम को पकड़ कर हटा दिया और उसके दो थप्पड़ मार दिए। इससे गुस्साए सिपाही राम ने घर में रखे धारदार हथियार से पिता और बड़े भाई पर हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

son killed his father in farrukhabad

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग छविनाथ के घर पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर सिपाही राम घर से भाग गया। छविनाथ व शंकर को घायल देखकर गांव के लोग उनको सीएचसी कमालगंज लेकर आए। डॉक्टर ने छविनाथ को मृत घोषित कर दिया। शंकर की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस घटनास्थल पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+