VIRAL VIDEO: जिस मां ने ऊंगली पकड़ कर चलना सिखाया, उसी मां को लात-घूसों से बड़ी देर तक मारता रहा बेटा
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बुजुर्ग महिला की पिटाई करते दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला की पिटाई करने वाला शख्स महिला का खुद का बेटा है। महिला की पिटाई के समय तमाम लोग रास्ते से गुजर रहे है लेकिन कोई भी व्यक्ति महिला को बचाने की कोशिश नहीं कर रहा है।

इस वीडियो को लेकर किसी व्यक्ति ने बरेली पुलिस को ट्वीट करके शिकायत की है। सोशल मीडिया पर आया वीडियो करीब 35 सेकेंड का है जिसमें युवक बुजुर्ग महिला को लाते-घूंसे से बुरी तरह पीट रहा है। जैसे ही महिला उठने का प्रयास करती है युवक फिर उसे धक्का दे देता है। वीडियो को देखने से यह भी पता चलता है महिला की पिटाई करने के बाद युवक अपने साथ ले जाता है। बरेली एसपी सिटी रोहित सजवाण का कहना है महिला की पिटाई के संबंध में में बिधिक कार्रवाई की जा रही है जैसी ही आरोपी युवक की पहचान हो जाएगी तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है पहले भी सोशल मीडिया पर बुजुर्गो पर अपनों के सितम ढहाने के वीडियो आ चुके है इस वीडियो यह सोचने पर मजबूर कर दिया है क्या एक बेटा उस माँ पर इतना जुल्म ढहा सकता है जिसकी ऊँगली पकड़कर उसने चलना सीखा हो।












Click it and Unblock the Notifications