UP: जब अचानक धंस गई पटरी के नीचे की मिट्टी, जानिए किसने दिखाई समझदारी, कैसे टाला बड़ा हादसा?

बीते दो दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। इस बारिश में झांसी रेल मंडल के हेतमपुर-धौलपुर स्टेशन के बीच ट्रैक के नीचे मिट्टी का कटान हो गया। जिसके बाद डाउन लाइन के धंसने की आशंका पर तीन घंटे से अधिक यातायात बाधित रहा। वहीं रेलवे ने दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया और कई के रूट डायवर्ट कर दिए।

बता दें कि झाँसी मंडल के धोलपुर-हेतमपुर रेलखंड के मध्य अत्यधिक वर्षा होने के कारण किलीमीटर संख्या 1288-28 पर रेन कट हो जाने के कारण रेलवे ट्रैक की गिट्टिया निकल गईं और रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। लगातार हो रही बारिश के चलते ट्रैक को दुरुस्त करने में काफी समय लगा। ऐसे में रेलवे विभाग ने रेलवे संचालन को सुचारू रखने के लिए काफी गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित कर दिए।

soil under railway track caved in due to heavy rain between Hetampur and Dholpur station

वाणिज्य प्रबधंक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि तड़के हेतमपुर स्टेशन पर मिट्टी के कटान से करीब 10 मीटर का डाउन ट्रैक का हिस्सा धंसने की आशंका की जानकारी आई। इस पर डाउन ट्रैक पर ट्रेन यातायात रोक दिया गया। गाड़ी संख्या 11807 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा छावनी पैसेंजर को ग्वालियर स्टेशन तक ही चलाया गया।

उधर, गाड़ी संख्या 11808 आगरा छावनी-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी को ग्वालियर स्टेशन से झांसी तक ही चलाया गया। ट्रेन ग्वालियर-आगरा छावनी के बीच निरस्त रही। गाड़ी संख्या 14211/14212 ग्वालियर-नई दिल्ली-ग्वालियर इंटरसिटी को भी रविवार को निरस्त कर दिया। इसके एलावा कई ट्रेनों के रूट को डाइवर्ट भी किया गया है।

इन ट्रेनों के रूट को किया गया है डाइवर्ट-:

=> 12781 मैसूर-निज़ामुद्दीन को बीना-कोटा-मथुरा के रास्ते से गुजारा जाएगा।
=> 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर को मालखेड़ी-कोटा-मथुरा के रास्ते से चलेंगी।
=> 12192 जबलपुर- निज़ामुद्दीन को ग्वालियर-इटावा-गाजियाबाद-निज़ामुद्दीन के रास्ते।
=> 12807 विशाखापत्तनम-अमृतसर को बीना-कोटा-मथुरा मार्ग से चलाई जाएंगी।
=> 18237 विलासपुर-अमृतसर को बीना-कोटा-मथुरा के रास्ते से होगा संचालन।
=> 12617 एर्नाकुलम-निज़ामुद्दीन को ग्वालियर-इटावा-गाजियाबाद-निज़ामुद्दीन के रास्ते।
=> 12641 कन्याकुमारी-निज़ामुद्दीन को बीना-कोटा-मथुरा मार्ग से होगा संचालन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+