मुस्लिम युवक के काम की हो रही चर्चा, हिंदू रीति-रिवाज से किया दाह-संस्कार

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक मुस्लिम युवक की चर्चा हो रही है जिसने अपने पैसों से एक हिंदू का अंतिम संस्कार किया। अब्दुल हक इलाके में लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करते हैं। जहां भी उनको सूचना मिलती है कि कहीं लावारिस लाश मिली है, वह वहां पहुंच जाते हैं।

Social worker Abdul Haq

गौरतलब हो कि जिले से 40 किलोमीटर दूर कादीपुर तहसील में 23 अप्रैल को 55 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की लाश कटसारी तिवारी का पुरवा गांव में गोमती नदी के किनारे मिली थी। स्थानीय लोगों ने डायल 100 पर इसकी खबर कर दी थी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। 72 घंटे बाद अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम हो सका।

इसके बाद लाश को कहीं किसी कोने में ठिकाने लगाने की जुगत चल रही थी। इसकी भनक कादीपुर तहसील निवासी सोशल वर्कर अब्दुल हक को लग गई तो उन्होंने प्रशासन से अंतिम संस्कार का निवेदन कर लाश को अपने हैंड ओवर करा लिया। फिर देर शाम गोमती नदी के देवाड़ घाट पर हिंदू रीति रिवाज से लाश का दाह संस्कार अपने हाथों से किया। तारीफ की बात ये कि आने वाले ख़र्च को दान और चंदे के बीना अपने पैसों से किया, जिस पर अब क्षेत्र में उसकी जमकर तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+