स्मृति का प्रियंका पर तंज, 'कांग्रेस की नई पीढ़ी को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं, आज गंगा मैया के दर्शन कर रहे हैं'
Uttar Pradesh news, भदोही। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भदोही के विजय संकल्प सभा में कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी पर जमकर जवाबी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये मोदी सरकार की ही देन है कि जो कांग्रेस राम के अस्तित्व को नकारती थी, उनके नेता अब मंदिर-मंदिर के चक्कर लगा रहे हैं। कांग्रेस की नई पीढ़ी को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं थे, आज वे लोग गंगा मैया के दर्शन कर रहे हैं।

सैम पित्रोदा के बयान को बताया शर्मनाक
स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के लोग शहीदों की शहादत का अपमान कर रहे हैं। धिक्कार है ऐसी राजनीति पर जो देश का अपमान करे और दुश्मनों का साथ दे। उन्होंने आगे कहा कि जवानों की शहादत पर राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा कहते हैं कि हिन्दुस्तान में ऐसी घटनाओं में लोग मरते रहते हैं, पाकिस्तान को दोष नहीं देना चाहिए। यह शर्मनाक बयान है।

स्मृति के सामने हुई नारेबाजी, मारपीट
पंडित गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज मैदान में भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प सभा स्मृति ईरानी के सामने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के खिलाफ नारेबाजी होनी लगी। पुलिस कर्मी कुछ करते तब तक सांसद के समर्थकों ने राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के अम्बरीश तिवारी और विष्णु शुक्ला की जमकर पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने उसे गिरफ्तार थाने ले आई। जहां शांति भंग में चालान कर दिया गया। देर शाम पुलिस ने उपजिलाधिकारी की कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को चौदह दिन के लिए जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications