अमेठी में स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, छींकते थे तो विदेश जाते थे, यहां एक मेडिकल कॉलेज नहीं बनवाया

अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कब हुआ है कि 19 लाख लोगों को इस क्षेत्र में बिना मांगे किसी पीएम ने घर तक राशन पहुंचाया है। चार लाख से ज्यादा परिवारों में शौचालय बनवाया है।

50 साल कांग्रेस का एक क्षत्र राज अमेठी में था, वो चाहते थे कि अमेठी के लोग गरीब रहें, ताकि वो लोगों के सामने हाथ फैलाए। पहली 3.5 लाख लोगों के घर पर नलका लगा है। 1.5 लाख से ज्यादा परिवारों में पहली बार बिजली का कनेक्शन लगा है। ये छींकते थे तो विदेश के किसी अस्पताल चले जाते थे, लेकिन यहां मेडिकल कॉलेज तक नहीं बना पाए।

smriti irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आप सबने विषम परिस्थिति में कांग्रेस को गायब देखा है। कोविड की जब चुनौती आई तब गांधी खानदान का एक भी व्यक्ति अमेठी में नजर नहीं आया था। आपकी बेटी, आपकी सांसद गांव-गांव लोगों के घर पर गई, इसे कोई ठुकरा नहीं सकता है।

सिर पर मौत मंडरा रही थी, मेरे भी घर पर बच्चे हैं, मैं भी अपने परिवार के लिए जिम्मेदार हूं, मेरे घर में पति, सास, मां, बहन, देवर, ननद सबने कहा लोग घर पर बैठे हैं, तुम सड़कों पर घूम रही हो अमेठी में तो मैंने कहा कि जब मुसीबत आती है तो घर की मां, बेटी, बहू, बहन भी सबसे पहले परिवार की कवच बन जाती है। मैं जाति के आधार पर आपका समर्थन नहीं मांग ररही बल्कि अमेठी के विवेकशील नागरिक के नाते आपसे समर्थन मांग रही हूं।

आप सबने देखा नरेंद्र मोदी से अमेठी में किसी किसान ने नरेंद्र मोदी से छह हजार सालाना नहीं मांगा, बल्कि नरेंद्र मोदी ने बढ़कर दिया। बैंक के खाते में पहुंचाया। आज चार लाख बीस हजार किसानों को अमेठी में सालाना छह हजार बैंक में मिल रहे हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि जो गरीब मां का बेटा है वो एक-एक रुपए की कीमत जानता है। अमेठी में आज 19.26 लाख लोगों को राशन मिलता है। स्मृति ईरानी ने कहा कि आप सब कांग्रेस की राजनीति के साक्षी हैं आखिर कब हुआ है कि 4.20 लाख परिवारों को सालाना 6 हजार रुपए मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+