स्मृति ईरानी ने राहुल पर कसे तंज, कहा अमेठी के पुलिस स्टेशन में महिलाओं के लिए हेल्प केयर नहीं

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर हमला बोला है। मुंशीगंज में मीडिया से मुख़ातिब होते हुए उन्होंने कहा कि अमेठी में जितने पुलिस स्टेशन हैं वहां महिलाओं के लिये हेल्प केयर नहीं बना है। कठुआ और उन्नाव गैंगरेप के विरोध में राहुल गांधी के कैंडल मार्च पर स्मृति ईरानी ने तंज कसे।

Smriti Irani attacked on Rahul Gandhi in Amethi on female security

एसपी-डीएम ने मेरे निवेदन को स्वीकारा
अमेठी के मुंशीगंज तिराहे से रायपुर फुलवारी तक जाने वाली 'सबका साथ सबका विकास' रैली को हरी झंडी दिखाई। फिर मीडिया से रुबरु होते हुए उन्होंने कहा कि प्रश्न ये उठता है कि सालों साल से अमेठी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का गढ़ रहा है। अगर यहां आजतक महिलाओं के लिये पुलिस स्टेशन में इस तरह की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई तो वो कौन लोग हैं जो देशभर में जाकर संविधान की चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा के ये लोग यहां संविधान के संरक्षण के लिये कार्य नहीं करते। उन्होंने कहा मैने एसपी-डीएम से चर्चा किया और उन्होंने मेरे निवेदन को स्वीकार किया है।

Smriti Irani attacked on Rahul Gandhi in Amethi on female security

काफी सख्त तेवर में स्मृति ने कहा कि यहां राहुल आएं और यहां पर देखें के कितना विकास हुआ जो 40-50 सालों में उनके परिवार द्वारा नहीं किया गया, वो 4 सालों में यहां हुआ। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि वो दिशा कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षा करने आ रहे हैं। समीक्षा में उन्हें ज्ञात हो जायेगा कि किस प्रकार से हारने के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यहां पर काम किया। उन्होंने राहुल के अमेठी दौरे पर तंज कसा, कहा कि मैंने 2014 में आप सबको आश्वस्त किया था कि राहुल जी के दर्शन आप सबको मेरी वजह से ज्यादा होंगे, मैने वो आश्वासन भी पूरा किया मुझे खुशी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+