गौरीगंज में राहुल गांधी का विरोध, कांग्रेसी-भाजपाई भिड़े, पुलिस लाठीचार्ज

अमेठी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आये राहुल गांधी का जहां कांग्रेसियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, वहीं गौरीगंज में उनका भारी विरोध भी हुआ। विरोध कर रहे लोगों ने 'राहुल गांधी हाय-हाय' जैसे नारे लगाये। इन्होंने अपने हाथों में 'अमेठी के लापता सांसद का स्वागत है, फर्जी योजनाओं का शिलान्यास करने वाले सांसद का स्वागत है' जैसी तख्तियां ले रखी थी। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बीजेपी जिलाध्यक्ष ने किया और इस पर कांग्रेसी भड़क गये। नतीजे में पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी और जो जहां मिला पुलिस ने उसे जमकर पीटा।

Slogan against Rahul Gandhi raised by BJP workers in Amethi

पुलिस द्वारा किये गये लाठी चार्ज में युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी समेत दर्ज़नों कांग्रेस वर्करों को भी चोटें आईं। जिस पर युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रशासन बीजेपी वर्कर्स का पक्ष ले रही है। वहीं दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने मुसाफिरखाना में कांग्रेस वर्करों एवं व्यापारियों से मुलाकात किया।

Slogan against Rahul Gandhi raised by BJP workers in Amethi

व्यापारियों ने जीएसटी को लेकर अपनी समस्याएं राहुल गांधी के सामने रखीं। यहां मुसाफिरखाना में जमा अधिवक्ता भी राहुल से नाराज हुए क्योंकि उनसे मिलने के लिए राहुल गांधी रुके नहीं।

Slogan against Rahul Gandhi raised by BJP workers in Amethi

बीजेपी जिलाध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के क़रीबी नेता उमाशंकर पांडेय ने बताया कि राहुल गांधी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र में राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट जिसके वो मालिक हैं उसके नाम पर सम्राट साइकिल कारखाने की 65 एकड़ ज़मीन हड़प लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+