Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इलाहाबाद: बूचड़खानों के सील होते ही योगी की खिलाफत शुरू, AIMIM ने किया विरोध दिया अल्टीमेटम

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के लोगों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए योगी के फैसले कि निंदा की और 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि स्लॉटर हाउस नहीं खोले गए तो आंदोलन किया जाएगा।

इलाहाबाद। बंद हुए बूचड़खाने के विरोध में ओवैसी की पार्टी AIMIM के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और आंदोलन की धमकी देते हुए स्लॉटर हाउस दोबारा खोलने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

इलाहाबाद: बूचड़खानों के सील होते ही योगी की खिलाफत शुरू, AIMIM ने किया विरोध दिया अल्टीमेटम

इलाहाबाद में दो बूचड़खानों को सील किए जाने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के लोगों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए योगी के फैसले कि निंदा की और 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि स्लॉटर हाउस नहीं खोले गए तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल सूबे में सबसे पहली कार्रवाई इलाहाबाद में होने के बाद यहां भगवा दल ने इसका स्वागत भी किया है।

दो बूचड़खाने सील

रविवार की रात करेली के अटाला और नैनी के चकदोंदी मोहल्ले में पुलिस ने नगर निगम के साथ बूचड़खानों को सील कर दिया। जिससे नाराज AIMIM पार्टी के पदाधिकारियों ने बैठक व प्रदर्शन कर इस कार्रवाई की निंदा करते हुए आक्रोश जताया। नगर निगम को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा गया है कि स्लॉटर हाउस नहीं खोले गए तो आंदोलन किया जाएगा।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने लगाई थी रोक

बता दें कि शहर में अटाला और कीडगंज के रामबाग, नैनी के चकदोंदी मोहल्ले में बूचड़खाने हैं। पिछले साल ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों पर रोक लगा दी थी। कागज पर ये बंद भी हो गए थे लेकिन हकीकत में हर रोज यहां सैकड़ों जानवर काटे जाते रहे हैं।

एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद ने कहा कि स्लॉटर हाउस से जुड़े लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। ये लोग अब कहां जाएंगे? अगर 24 घंटे के भीतर सील नहीं हटाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+