सीतापुर में कुत्तों के बाद तेंदुए की दहशत, हमले में छह लोग घायल

सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले में कुत्तों का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों में कुत्तों की दहशत कम नहीं हुई थी कि एक और खतरे ने लोगों को भयाक्रांत कर दिया है। कुत्तों के हमले में अब तक 14 की मौत और कई घायल हो चुके हैं। इस बीच गांव में घुसे तेंदुए ने गन्ने के खेत में हमला कर छह ग्रामीणों को घायल कर दिया।

Six injured when lepard attacked in Sitapur

गन्ने के खेत में पहुंचा तेंदुआ
रेउसा थाना क्षेत्र के कलना भवानीपुर गांव के गन्ने के खेत में काम कर रहे किसानों ने तेंदुए को देखा। जब तक कुछ समझ पाते, तेंदुए ने हमला कर किसानों को घायल कर दिया। इसके बाद गांव वाले मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने खेत की घेराबंदी करके तेंदुए को ढूंढने का प्रयास किया। पुलिस और वन विभाग को भी फौरन इस मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद टीमों ने गांव में पहुंचकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी।

Six injured when lepard attacked in Sitapur

गांव में बना दहशत का माहौल

कुत्तों के आदमखोर होने से लोग वैसे ही भय और दहशत में जी रहे थे। तेंदुए के हमले ने गांव के लोगों को घरो में दुबकने को मजबूर कर दिया है। लोग दहशत के साए में जी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+