कानपुर में सड़क किनारे खड़े दो स्कूटर में हुआ ब्लॉस्ट, महिला समेत 6 लोग हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में 8 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को शाम 7:15 बजे मिश्री बाजार इलाके में खड़ी दो स्कूटरों में विस्फोट हो गया। इस घटना में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शहर के मिश्री बाजार क्षेत्र में हुआ।
कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "मूलगंज पुलिस थाने के अंतर्गत मिश्री बाजार इलाके में दो स्कूटर खड़े थे। शाम करीब 7:15 बजे एक स्कूटर में विस्फोट हुआ।" उन्होंने बताया कि उनके पास दोनों स्कूटरों के वाहन नंबर हैं और मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई है।

इस विस्फोट में एक महिला सहित कुल छह लोग घायल हुए हैं। आशुतोष कुमार के अनुसार, "घायलों को उपचार दिया जा रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।" पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और फोरेंसिक टीम इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।
#WATCH | Kanpur, Uttar Pradesh: Joint Police Commissioner (Law and Order) Ashutosh Kumar says, "In the Mishri Bazaar area under the Mulganj police station, two scooters were parked today in which a blast occurred. This incident took place around 7:15 PM... A total of 6 people are… pic.twitter.com/ES52kcWBxK
— ANI (@ANI) October 8, 2025












Click it and Unblock the Notifications