मथुरा: यमुना में नहाने गए 6 बच्चे बहे, 3 की मिली लाश

यूपी के मथुरा में यमुना नदी में नहाने गए छह बच्चे बह गए। तीन बच्चों को लाशें मिलीं जबकि एक को जीवित बचाया गया। बाकी लापता हैं।

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा में मांट मूला इलाके में यमुना नदी में स्नान करने गए 6 बच्चे डूब गए जिनमें से तीन की लाश मिली, दो लापता हैं और एक बच्चे को जीवित बचाया गया है। बच्चों को यमुना में ढूंढने के लिए ग्रामीणों के द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मथुरा भागवत समापन के बाद यमुना में नहाने गए बच्चे

मथुरा भागवत समापन के बाद यमुना में नहाने गए बच्चे

मांट मूला के छाँहरी में सात दिनों से भागवत कथा चल रही थी जिसका सोमवार को समापन हुआ था। मंगलवार की सुबह 11 बजे करीब बड़ी मात्रा में महिला पुरुष कथा के कलश लेकर बंसीवट के समीप मांट मूला यमुना नदी पर आये थे। यहाँ दर्जन भर से ज्यादा बच्चे नहाने के लिए यमुना में उतर गए। नहाते-नहाते बच्चे यमुना के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते उसमे छह बच्चे उसमें डूब गए।

बच्चों को डूबने की खबर पाकर मचा हाहाकार

बच्चों को डूबने की खबर पाकर मचा हाहाकार

बच्चों के डूबने की सूचना जैसे ही वहाँ मौजूद लोगों को मिली तो उनमें हाहाकार मच गया। जितेन्द्र पुत्र फूलसिंह, राकेश पुत्र लालाराम, वकील पुत्र बाबूलाल,गौरव पुत्र विजेंद्र, योगेंद्र पुत्र देवी सिंह, एक अज्ञात मांट मुला में यमुना में डूब गए जिसमें जितेंद्र को यमुना से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया जबकि गौरव जीवित बच गया। दो और बच्चों की लाश मिली है।

4 घंटे बाद भी सर्चिंग ऑपरेशन जारी

मृतक के भाई ने बताया की मेरे पाँच भाई हैं। यमुना में नहाने के लिए गए थे, यहाँ भागवत हुई थी तो उसके समापन के लिए गए थे। वे यमुना में नहाते वक्त डूब गए । एसएसपी मथुरा विनोद मिश्रा ने बताया कि अभी पता लगा है कि यमुना में बच्चे डूबे है। मांट क्षेत्र में बच्चे कहीं गए थे जो यमुना में डूबने की बजह से तीन बच्चे की मौत हो गयी । लगभग 4 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक बाकी दो बच्चों का कोई पता नहीं चला है। अभी सर्चिंग ऑपरेशन चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+