लखनऊ: श्‍मशान घाट को टिन की शीट से घेरने का वीडियो आया सामने, येचुरी बोले-'सच्चाई दीवारों में नहीं छिप सकती'

लखनऊ: श्‍मशान घाट को टिन की शीट से घेरने का वीडियो आया सामने, येचुरी बोले-'सच्चाई दीवारों में नहीं छिप सकती'

लखनऊ, 16 अप्रैल: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के केस अचानक बढ़ गए हैं। राज्य में कोरोना केस बढ़ने के बाद मेडिकल विभाग से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो राज्य की राजधानी लखनऊ से वायरल हुआ है। लखनऊ के भैंसाकुंड श्मशान घाट को टिन की शीट से चारों तरफ से घेरने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने इस पूरे मामले को लेकर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कसा है। सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर कहा है कि सच्चाई को इन दीवारों में नहीं छिपाया जा सकता है।

Sitaram Yechury

Recommended Video

    Cremation Video वायरल होने के बाद चारों ओर से ढका गया श्मशान, देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    सीताराम येचुरी ने लखनऊ के भैंसाकुंड श्मशान घाट को टिन की शीट से घेरने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सीताराम येचुरी ने लिखा है, ''पहले नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद में झुग्गी बस्ती को छिपाने के लिए दीवार बनाकर उसको घेरा गया। अब ठीक वैसे ही लोगों की मौत को छिपाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन सच्चाई इन दीवारों में नहीं छिप सकती है।''

    बता दें कि कोरोना वायरस के मामसे बढ़ते ही लखनऊ के भैंसाकुंड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कारों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे और वायरल भी हुए थे। इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार श्मशान घाट को टिन की शीट से चारों तरफ से घेरने का काम करवा रही है।

    सीताराम येचुरी के ट्वीट के अलावा सीपीएम ने एक बयान जारी कर कहा उत्तर प्रदेश की सरकार को कोरोना वायरस को कंट्रोल ना कर पाने में विफल बताया है। उन्होंने अपने अधिकारिक बयान में कहा है कि योगी सरकार को कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की समस्या पर जल्द से जल्द विराम लगाना चाहिए। इसके लिए सरकार को फौरन कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि इस महामारी के दौर में केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकती है।

    सीताराम येचुरी ने अपने एक अन्य ट्वीट में केंद्र सरकार को कहा है कि गरीबों और जरूरतमंद लोगों के खाते में सरकार को इस महामारी के दौरा में 7500 रुपये भेजे जाने चाहिए। इसके अलावा फ्री में अनाज दिया जाना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+