Sitapur Accident: सीतापुर में डीसीएम वाहन का कहर, सड़क पर खड़े लोगों को रौंदा, 3 की मौत और 3 घायल
Sitapur Accident News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रविवार देर रात एक डीसीएम वाहन चालक ने सड़क पर खड़े कई लोगों को रौंद दिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं तीन की मौके पर मौत हो गई। डीसीएम वाहन के कहर से शहर में दहशत का माहौल हो गया है।
घटना की जानकारी देते हुए सीतापुर के सीटी सीओ सुशील कुमार ने बताया कि रोडवेज के पास एक तेज रफ्तर डीसीएम वाहन ने वहां पर खड़े आइसक्रीम ठेले और ई-रिक्शा पर टक्कर मारी जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। डीसीएम वाहन चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यहां देखें तस्वीरें (Sitapur Accident)












Click it and Unblock the Notifications