चाइनामैन बॉलर कुलदीप की सफलता का अहम राज बहन ने खोला, VIDEO
धर्मशाला में जब कुलदीप यादव मैच खेल रहे थे तो कानपुर में मां-बाप और बड़ी बहन मधु घर में उनका परफॉर्मेंस देखकर खुशी से झूम रहे थे।
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को लम्बे इन्तजार के बाद टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला। भारत आस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में कुलदीप ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया जिससे उनके परिजनों में काफी खुशी है। उनके मोबाइल पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं।

वही कुलदीप के परिजनों को यकीन है कि वह इस मिले मौके को भुनाने में कोई कसर नही छोड़ेगा। आपको बता दें कि कुलदीप का पहले भी टीम इन्डिया में चयन हुआ था । लेकिन टीम की तरफ से खेलने का मौका नही मिला था। कुलदीप को उसके अनोखे अंदाज से गेंदबाजी के लिए जाना जाता है और शनिवार मैच में बॉलिंग करते हुए कुलदीप ने डेविड वार्नर का विकेट लिया, जिसके बाद परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर अपनी ख़ुशी का इजहार किया।
कुलदीप की माँ उषा यादव अपने बेटे के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही है कि वो मैच में अच्छा प्रदर्शन करे। कम से कम 5 से 6 विकेट मिले। उन्होंने कहा, 'आज मुझे बहुत ख़ुशी मिली है कि उसको मौका मिला है।'

बड़ी बहन मधु यादव का कहना है कि कुलदीप मैच खेल रहा था तो बहुत अच्छा लग रहा है । इस दिन का सबको इंतजार था । इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वन डे में भी उसका सेलेक्शन हुआ था लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके साथ ही बहन मधु ने कुलदीप के जीवन का एक अहम राज बताया। इस वीडियो में सुनिए।
वहीं कुलदीप के पिता राम सिंह यादव पेशे से ईंट-भट्टा के मालिक है और उनका सपना था की उनका बेटा क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाए। शनिवार को कुलदीप मैच खेल रहा था तो उनके पिता राम सिंह यादव अपना सारा काम छोड़कर घर में मैच देख रहे थे। उनका कहना है की कुलदीप के खेल से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं।
धर्मशाला मे पहले टेस्ट के पहले दिन शनिवार को भारत के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया। अपना पहला टेस्ट खेल रहे कुलदीप ने 68 रन खर्च करते हुए चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को झकझोर दिया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा है, तो पूर्व क्रिकेटर भी उनकी तारीफें कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications