प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए बहन ने बहन को बनाया शिकार, पुलिस ने दबोचा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा है। इंदिरानगर पुलिस के हत्थे चढ़े प्रेमी युगल चोर के पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रेमी युगल अपनी बहन का एटीएम चुराकर भाग निकले थे।

युवती अपने प्रेमी के साथ अपनी बहन के चुराए हुए एटीएम से पैसे निकाल कर पंजाब भागने की फिराक में थी लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रेमी युगल को मुंसी पुलिया के मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।
ट्रांस गोमती एसपी हरेन्द्र कुमार का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी प्रेम प्रकाश तिवारी बाराबंकी निवासी है जो लखनऊ निवासी नसरीन बानो से प्रेम करता था। दोनों के पास भागने के लिए पैसा नहीं था जिस पर युवती ने अपनी बड़ी बहन का टैबलेट फोन और उसका एटीएम कार्ड लेकर घर से भाग निकली।
इसकी सूचना यास्मीन बानो ने इंदिरानगर थाने में दर्ज कराया जिसके बाद से पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा किया। वहीं पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक टैबलेट फोन और 79 हजार नकदी बरामद किया।












Click it and Unblock the Notifications