लखनऊ में निर्माणाधीन रिसर्च सेंटर की शटरिंग ढहने से बड़ा हादसा, एक की मौत, 4 गंभीर
लखनऊ, 12 सितंबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार शाम को बड़ा हादसा हो गया, यहां के सरोजनी नगर इलाके में निर्माणाधीन रिसर्च सेंटर की शटरिंग भरभराकर ढही गई, जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सरोजनी नगर क्षेत्र के रानियापुर में हुआ, जहां घायलों को फौन अस्पताल ले जाया गया।

निर्माणाधीन यूपी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में हादसा
जानकारी के मुताबिक सरोजनी नगर के रनियापुर में निर्माणाधीन यूपी पुलिस ट्रेनिंग एंड फारेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट की सोमवार को छत डाली जा रही थी। इस दौरान अचानक शटरिंग ढहने से सारा मलबा नीचे आकर गया, जिसमें पांच मजदूर दब गए। हादसे के बाद तुरंत मजदूरों को वहां मौजूद साथियों ने निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत में ट्रोमा सेंटर में एक मजदूर ने दम तोड़ दिया, जबकि बाकी चार मजदूरों को गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया है।
Lucknow, UP | The shuttering of an under-construction research centre built at the Raniyapur of Sarojini Nagar area fell. 4 labourers trapped under the rubble, were rushed to a hospital. Case registered in Sarojini Nagar police station area. pic.twitter.com/n4mwccrDih
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 12, 2022
हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान
इस हादसा का सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया है। वहीं घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेकर तत्काल जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों को इलाज कराने के दिशा निर्देश दिए हैं।
घायलों का प्रसाद हास्पिटल में इलाज चल रहा है। मजदूर अकरम की मौत हो गई है। वहीं घायल मजदूरों में सुमीर महली, पालूस, दुलाल, दिग्विजय का इलाज चल रहा है। हालांकि यह मजदूर कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी पता लगाई जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications