Shruti shiva ने दो साल पहले शुरू किया यूट्यूब चैनल, अब IAS पति से ज्‍यादा कर रहीं कमाई !

youtuber श्रुति शिवा के पति आईएसएस अधिकारी हैं।श्रुति ने दो साल पहले अपना एक वीडियो बना कर यूटयूब पर शेयर किया था जो इतना पॉपुलर हुआ कि उनकी किस्‍मत ही बदल गई।यूट्यूब क्रिएटर श्रुति शिवा ने इसी को ही अपना करियर बना लिया

you tuber

Youtuber Shruti shiva Success story: यू ट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म ने कई लोगों की जिंदगी ही बदल दी। इन प्‍लेटफार्म से जहां घर-घर में छिपे टैलेंट को देखने को मिला वहीं घर बैठे लोगों ने शौकियन बनाए गए वीडियो लोगों को इतने पंसद आए कि वो रात-रात स्‍टार बन गए। इतना ही नहीं इन प्रतिभाशाली लोगों ने प्रतिष्‍ठा, पॉपुलर्टी के साथ खूब पैसे भी कमाए। इन्‍हीं में एक यूट्यूब का पॉपुलर चेहरा है श्रुति शिवा का है। जो एक यूट्यूब क्रिएटर हैं । जिन्‍होंने महज दो साल पहले शौकियन यूट्यूब चैनल की शुरूआत की थी और आज इनके फॉलाअर्स इतने बढ़ चुके हैं कि ये अपने आईएएस पति से कहीं अधिक कमाई कर रही हैं।

श्रुति शिवा के पति अभिषेक आईएएस अधिकारी हैं

श्रुति शिवा के पति अभिषेक आईएएस अधिकारी हैं

यूट्यूब क्रिएटर श्रुति शिवा के पति अभिषेक आईएएस अधिकारी हैं जिनकी पोस्टिंग इन दिनों उत्‍तर प्रदेश के मेरठ शहर में है। श्रुति ने दो साल पहले यूं ही एक वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था जो लोगों को खूब पसंद आया था जिसके बाद उनके चैनल को पसंद करने वाले बढ़ते ही गए और वर्तमान समय में श्रुति के दो लाख दस हजार से अधिक यूट्यूब पर सब्सक्राइर्स हैं।

श्रुति शिवा ने अमेरिका से की मास्‍टर डिग्री

श्रुति शिवा ने अमेरिका से की मास्‍टर डिग्री

श्रुति शिवा उत्‍तराखंड के कोटद्वार की मूल निवासी हैं। श्रुति ने बचपन में अपने पापा को खो दिया था उनकी मां ने ही उन्‍हें पाला-पोसा। देहरादून में पढ़ाई करने के बाद अमेरिका के यनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा से पब्लिक हेल्‍थ में मास्‍टर डिग्री की। 2020 में उन्‍होंने आईएएस अधिकारी अभिषेक के साथ सात फेरे लेकर उनकी जीवन संगिनी बनी।

श्रुति ने कैसे की यू्ट्यूब चैनल की शुरूआत

श्रुति ने कैसे की यू्ट्यूब चैनल की शुरूआत

श्रुति ने आजतक को दिए इंटरव्‍यू में बताया कि जब वो अमेरिका में थी और मेरी मास्‍टर ड्रिगी पूरी हुई थी तब वो अमेरिका में 2018-2019 में अपनी दीदी के पास 3 महीने रहने का प्‍लान बनाया। तभी उन्‍हें यूट्यूब और ब्लॉगिंग के बारे में सुना और उन्‍होंने ब्लॉगिंग अमेरिका से ही शुरू कर दी। उनकी दीदी ने ही कैमरा, स्‍टैंड समेत सारी जरूरी चीजें दिलाई। श्रुति खुद एडिटिंग की कई अच्‍छे वीडियो नहीं बने तो उन्‍हें पब्लिक नहीं किया। बस एक डाला वो पॉपुलर हो गया इसके बाद शादी तय हो गई इसलिए वीडियो बनाना बंद कर दिया।

शादी के बाद बनाए इस वीडियो ने श्रुति की बदल दी किस्‍मत

शादी के बाद बनाए इस वीडियो ने श्रुति की बदल दी किस्‍मत

शादी के बाद खाली समय में फिर से वीडियो बनाना शुरू किया जिसमें एक श्रुति ने अपने आईएएस हसबेंड को मिले सरकारी आवास का वीडियो बनाकर शेयर किया जिसका टाइटल था 'मेरा सरकारी घर' जो लोगों को बहुत पसंद आया। इसके अलावा श्रुति ने अमेजन होम डिकोर का वीडियो शेयर किया वो भी जमकर वायरल हुआ। इन वीडियो से मेरी कमाई जब अच्‍छी होने लगी तो मैंने इसे ही अपना प्रोफेशन बना लिया।

आईएसएस पति से अधिक कमाई करती हैं श्रुति

आईएसएस पति से अधिक कमाई करती हैं श्रुति

श्रुति ने एक यूट्यूब चैनल में खुद खुलासा किया है कि वो एक महीने में अपने आईएसएस पति से अधिक कमाई करती हैं। उन्‍होंने यूट्यूब से होने वाली कमाई को इस लिए डिसक्‍लोज किया था क्‍योंकि लोग उनके महंगे कपड़े को लेकर ट्रोल करते थे। आज तक को दिए इंटरव्‍यू में श्रुति ने बताया कि मेरे पति आईएसएस है इसलिए ये प्रोफेशन लोगों को इंटरेस्टिंग लगता है इसलिए मैं नई ड्रेस भी पहनती थी तो लोग कमेंट करते थे पति के पैसे के कपड़े लिए हैं। हर कोई अपने पार्टनर के पैसे यूज करता है लेकिन मुझे ऐसे कमेंट आते थे। लोग मेरी इनकम पूछते थे इसलिए मुझे बताना पड़ा कि मैं अपने पति से अधिक कमाती हूं।

श्रुति ने बताया कब शुरू होती है यूटृयूब चैनल पर कमाई

श्रुति ने बताया कब शुरू होती है यूटृयूब चैनल पर कमाई

श्रुति ने बताया कि यू ट्यूब पर 50 हजार से अधिक सब्सक्राइबर्स हो जाते हैं तो कमाई शुरू हो जाती है और स्‍पॉनसरशिप मिलने लगती ही। अगर एक या दो लाख सब्सक्राइबर्स हो जाते हैं तो इतने स्‍पॉनसरशिप आती है कि आपको मना तक कना पड़ता है। उन्‍होंने बताया कि मेरी यू्टयूब से कमाई का मेर सोर्स स्‍पॉन्‍सशिप है। इसकी वजह है कि मैं कम वीडियोज पोस्‍ट करती हूं।

 श्रुति शिवा खुद ही करती हैं वीडियो से जुड़े सारे काम

श्रुति शिवा खुद ही करती हैं वीडियो से जुड़े सारे काम

यूटयूब वीडियो बनाने से लेकर पोस्‍ट करने तक सारे काम श्रुति शिवा खुद ही करती हैं। श्रुति खुद ही स्क्रिप्‍ट लिखती हैं वीडियो ग्राफी करती हैं और एडिटिंग, अपलोडिंग खुद करती है। जब कभी स्क्रिप्‍ट में राइटर की मदद लेती हैं तो वीडियो में उन्‍हें क्रेडिट जरूर देती हैं।

श्रुति शिवा और आईएएस अभिषेक की लव स्‍टोरी

श्रुति शिवा और आईएएस अभिषेक की लव स्‍टोरी

श्रुति और अभिषेक की पहली मुलाकात कॉलेज के समय में हुई थी। दोनों की मुलाकात आईआईटी के प्रोग्राम में हुई जिसमें अभिषेक की एकरिंग पर श्रुति मर मिटी और उनकी तारीफ कर बैठी। इसके अभिषेक ने फेसबुक अकाउंट पता करके चैटिंग शुरू कर दी और मुलाकात होने लगी।आईआईटी के बाद अभिषेक की जमशेदपुर नौकरी करने चले गए और वहीं मां की इजाजत लेकर स्‍तुति जमशेदपुर जाकर डेंटल कॉलेज में इंटर्नशिप शुरू कर दी। आईएसए की तैयारी करने के लिए अभिषेक दिल्‍ली आए और तो श्रुति दिल्‍ली आई और कुछ ही समय में अभिषेक आईएसए में सलेक्‍ट हो गए और ट्रेनिंग के लिए चले गए और श्रुति अमेरिका अपनी मॉस्‍टर डिग्री लेने के लिए चली गई और 2020 में दोनों ने शादी कर जीवन भर के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+