श्रीकांत मामला: नोएडा में त्यागी समाज की विशाल रैली, सांसद महेश शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नई दिल्ली, 21 अगस्त: नोएडा में महिला से गाली-गलौज करने के मामले में जब से श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी हुई है, तब से उसके समर्थक एक्टिव हैं। इस मामले को लेकर रविवार को नोएडा में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि ये रैली त्यागी समाज की ओर से बुलाई गई थी। जिसमें स्थानीय बीजेपी सांसद महेश शर्मा की जमकर निंदा की गई। साथ ही उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।
Recommended Video

रैली में त्यागी समाज के नेताओं ने कहा कि श्रीकांत ने गलती की है, उसे सजा मिले, लेकिन पुलिस ने उसकी पत्नी अनु त्यागी और मां को थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया, जो गलत है। पांच दिनों तक श्रीकांत की मां को लेकर पुलिस घूमती रही, जब उसके घर खाना देने कुछ युवक पहुंचे तो उनके ऊपर भी केस दर्ज कर लिया गया। उनकी मांग है कि उन युवकों पर से केस वापस लिया जाना चाहिए। साथ ही श्रीकांत के ऊपर से गैंगस्टर भी हटाया जाना चाहिए।
सम्मान से जुड़ गया मामला
सूत्रों के मुताबिक त्यागी समाज श्रीकांत को गलत मानता है और चाहता है कि उसके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई हो, लेकिन इस मामले में जो कुछ भी हुआ उसे वो अपने सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा कि समुदाय के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के कथित इस्तेमाल को लेकर सांसद महेश शर्मा से त्यागी समाज नाखुश है। हालांकि शर्मा ने ऐसी कोई टिप्पणी करने से इनकार किया था।
सोसाइटी वाले भी कर रहे प्रदर्शन
वहीं दूसरी ओर ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के निवासियों ने भी मौन विरोध प्रदर्शन किया और पोस्टर लगाए। उनके पोस्टर्स में लिखा था कि सोसाइटी के निवासी इस अन्याय के खिलाफ हैं। उत्पीड़न, महिलाओं का अपमान, गाली-गलौज, अतिक्रमण को हम ना बोलते हैं। फिलहाल दोनों प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा पुलिस ने रैली स्थल और सोसाइटी के बाहर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे।












Click it and Unblock the Notifications