'हर-हर शंभू' के बाद Farmani Naaz ने गाया कृष्ण भजन, रिलीज होते ही सॉन्ग ने मचाई धूम

'हर-हर शंभू' के बाद Farmani Naaz ने गाया कृष्ण भजन, रिलीज होते ही सॉन्ग ने मचाई धूम

लखनऊ, 18 अगस्त: फरमानी नाज 'हर हर शंभू' गाना गाकर रातों-रात स्टार बन गई। उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर ही नहीं, बल्कि वो मीडिया तक की सुर्खियों में भी आ गई। एक बार फिर फरमानी नाज मीडिया की सुर्खियों में है और हो भी क्यों ना। उन्होंने जन्माष्टमी से ठीक एक दिन पहले भगवान श्रीकृष्ण का भजन रिलीज किया है। फरमानी नाज की सुरीली आवाज में रिलीज हुए इस भजन ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी है। इस गाने को अभी तक 161K व्यूज मिल चुके है।

फरमानी नाज ने गाया श्री कृष्ण भजन दीवानी-दीवानी

फरमानी नाज ने गाया श्री कृष्ण भजन दीवानी-दीवानी

जन्माष्टमी के अवसर पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उनके बाल गोपाल स्वरूप की पूजा की जाती है। ऐसे में अगर आप को भगवान श्री कृष्ण का कोई नया भजन सुनने के लिए मिल जाए तो क्या ही बात होगी। वो भी आपकी चहेती सिंगर फरमानी नाज की आवाज में। जी हां...आपकी इसी भावना को समझते हुए फरमानी नाज ने भगवान श्री कृष्ण का नया भजन 17 अगस्त को ही रिलीज कर दिया। इस भजन के बोल है दीवानी-दीवानी।

फरमानी के इस नए भजन ने मचाई धूम

फरमानी के इस नए भजन ने मचाई धूम

फरमानी नाज ने श्री कृष्ण भजन दीवानी-दीवानी को 17 अगस्त को रिलीज कर दिया था। रिलीज के बाद से इस भजन ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 161,409 व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि व्यूज अभी यही रुके नहीं है, बल्कि ओर बढ़ते ही जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने के लिरिक्स राज हिंडसन और अनुज मुलहेड़ा ने लिखे हैं।

भजन सुनने के बाद लोग कर रहे फरमानी नाज की तारीफ

भगवान श्री कृष्ण के भजन दीवानी-दीवानी सुनने के बाद फैंस फरमानी नाज की आवाज की तारीफ कर रहे है। इतना ही नहीं, लोगों ने फरमानी पर गर्व जताया है। भजन की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही सुंदर गाया आपने।' आपको बता दें कि फरमानी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भजन को जिसने भी सुना वो उनका दीवाना हो गया है। तो वहीं, इस सॉन्ग के अंदर फरमानी नाज भी खुद कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आ रही है।

कोहराम मचा देगा यह सॉन्ग: फरमानी नाज

कोहराम मचा देगा यह सॉन्ग: फरमानी नाज

आपको बता दें कि फरमानी नाज ने भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति सॉन्ग को रिलीज करने से पहले कहा था कि उनका ये सॉन्ग कोहराम मचा देगा और ऐसा हुआ भी। फरमानी नाज का यह सॉन्ग सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। बता दें कि श्री कृष्ण के ऊपर फरमानी नाज का यह कोई पहला सॉन्ग नहीं है इससे पहले भी वो श्री कृष्ण भजन गा चुकी है। फरमानी नाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर 5 अगस्त को हरे हरे कृष्णा भजन रिलीज किया था। जिसपर अभी तक 3,875,528 व्यूज आ चुके है। फरमानी नाज के इस भजन को भी लोगों की जबरदस्त वाहवाही मिली।

भजन गाने में फरमानी को किसी का डर नहीं

भजन गाने में फरमानी को किसी का डर नहीं

फरमानी नाज द्वार हर हर शंभू सॉन्ग गाने पर बवाल भी छिड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वे बेखौफ होकर अपने गाने गाती है और अपने पैशन को जी रही हैं। अब उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते है। हालांकि, उनकी जिंदगी में एक व्कत ऐसा भी था कि कोई उन्हें पहचानता या जनता भी नहीं था। लेकिन अब वो एक बड़ा नाम बन चुकी है। फरमानी की मानें तो संगीत का कोई धर्म या भाषा नहीं होती है। उन्होंने बताया कि जब उनके सॉन्ग हर-हर शंभू पर विवाद छिड़ा था, तभी उन्हें सपोर्ट करने वालों की कोई कमी नहीं थी। बताया कि उन्हें अब भजन गाने में किसी का भी डर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+