सिक्के लेने से किया मना तो समोसे वाले ने बच्ची पर डाल दिया खौलता तेल

'हमने बेटी को दस रुपए दिए जिसमें पांच रुपए का दूध मंगवाया था। दुकानदार ने पांच रुपए का दूध तो दे दिया उसके बाद बाकी बचे पैसों में एक रुपए के पांच सिक्के देने लगा।'

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक दुकानदार ने बच्ची पर खौलता तेल डालकर उसे जला दिया। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि बच्ची ने सिक्के लेने से मना कर दिया। फिर क्या था गुस्साए दुकानदार ने कढ़ाई में खौलता तेल बच्ची के ऊपर डाल दिया, जिससे बच्ची का शरीर झुलस गया। पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले में समझौता कराने के प्रयास कर रही है।

Shopkeeper burn Girl Child for do not take coin as return

मामला तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौहटियां का है, जहां कि रहने वाली राशिदा ने थाने में ये तहरीर दी है कि उसकी आठ साल की बेटी काशिका मोहल्ले की एक मिठाई की दुकान पर दूध लेने गई थी। हमने बेटी को दस रुपए दिए जिसमें पांच रुपए का दूध मंगवाया था। दुकानदार ने पांच रुपए का दूध तो दे दिया उसके बाद बाकी बचे पैसों में एक रुपए के पांच सिक्के देने लगा। जिसको उसकी बेटी ने लेने से इनकार कर दिया। पीड़ित बच्ची ने कहा कि अंकल ये सिक्के तो कोई भी नहीं लेता, इसलिए मैं ये सिक्के नहीं लूंगी।

ये सुनकर दुकानदार को इतना ज्यादा गुस्सा आ गया कि उसने कढ़ाई में खौल रहा तेल बच्ची के शरीर पर डाल दिया, जिससे बच्ची चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों ने बच्ची को घर पहुंचाया। वहीं बच्ची के मां-बाप उसे लेकर थाने पहुचे जहां उन्होंने आरोपी दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन थाने की पुलिस कार्रवाई करने की बजाए दोनों में समझौता कराने मे जुटी हुई है। वहीं इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के बाद दुकानदार पर कार्यवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+