बनना चाहते थे इलाके के 'भाई', दहशत फैलाने को कर दी व्यापारी की हत्या

शूटर ने खुलासा किया कि वो पिछले 6 महीने से व्यापारी से रंगदारी मांग रहे थे लेकिन व्यापारी उन्हें घुमा रहा था। व्यापारी को धमकाने और रांझा गैंग का नाम चमकाने के लिए व्यापारी पर फायरिंग की गई।

बुलंदशहर। बुलंदशहर में दो शूटरों ने एक व्यापारी की हत्या इसलिए कर दी ताकि उनके गैंग की दहशत फैल जाए और फिर आसानी से रंगदारी वसूलने काम किया जा सके। सिकंदराबाद में 12 दिन पहले हुई व्यापारी की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने रांझा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। शूटरों के पास से एक पिस्टल, 50 हजार रूपए और बाइक बरामद हुई है। पुलिस की मानें तो दोनो शूटर दिल्ली के रांझा गैंग से ताल्लुक रखते है और सिकंदराबाद में अपनी धाक जमाने के लिए ये उन्होंने व्यापारी की हत्या की है।

बनना चाहते थे इलाके के 'भाई', दहशत जमाने को कर दी व्यापारी की हत्या

बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के चौधरीवाडा पैठ बाजार में 16 दिसंबर को बाइक सवार तीन शार्प शूटरों ने व्यापारी नेता सुनील तायल की गोली मार कर हत्या कर दी थी। व्यापारी पर फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से व्यापारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए व्यापारी सुनील तायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। हायर सेंटर ले जाते समय सुनील तायल की रास्ते में ही मौत हो गई थी। मृतक व्यापारी के पुत्र लव की तहरीर पर पुलिस ने 8 लोगों को नामजद रिपोर्ट दर्ज कर की थी। पुलिस ने हत्याकाण्ड के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है।

शार्प शूटर संजीव जोशी ने खुलासा किया कि वो पिछले 6-7 महीनों से व्यापारी से रंगदारी मांग रहे थे लेकिन व्यापारी उन्हें काफी दिनों से घुमा रहा था। व्यापारी को धमकाने और रांझा गैंग का नाम चमकाने के लिए व्यापारी पर फायरिंग की थी लेकिन फायरिंग में व्यापारी की मौत हो गई, जिस वहज से उन्हें काफी नुकसान हुआ। बता दें कि गैंग के सरगना रांझा के ऊपर 2 लाख रूपए का ईनाम है। रांझा गैंग के दोनो शूटरों ने सिकंदराबाद में जुबेर नाम के शख्स से 2 लाख की रंगदारी मांगने और सिकंदराबाद में इण्डेन गैस एजेंसी के कर्मचारी से 1 लाख 18 हजार रुपए के कैश की लूट और 5 लाख की रंगदारी की मांगना भी स्वीकार किया है। पढ़ें- तीन साल की मासूम का अपहरण के बाद हत्या के आरोप में 16 साल का लड़का गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+