सस्पेंस खत्म! शिवपाल यादव ने बताया सच, अब इंडिया गठबंधन के साथ नहीं रहेगी सपा?
INDIA alliance News: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच इंडिया गठबंधन को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने ऐसे बयान दिए जिससे गठबंधन में दरार पड़ने के आसार नजर आने लगे। यह मामला यूपी उपचुनाव के बाद सुर्खियों में है।
इसी बीच गुरुवार को फतेहपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। शिवपाल यादव ने इंडिया गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी का रुख स्पष्ट किया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

महाकुंभ में केवल प्रचार कर रही BJP
शिवपाल यादव ने कहा कि महाकुंभ संतों का मेला है। हमारी सरकार रही उस समय भी मेला लगा। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, अब जो काम करना है वह काम नहीं करते हैं। यह केवल प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं और काम काम करते हैं।
जो विकास का काम होना चाहिए और पानी की व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। संतों की व्यवस्था के साथ ही पूरे देश के लिए तथा पूरे देश से आने वाले लोगों के लिए अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इतना बजट खर्च होने के बाद अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।
वन नेशन, वन इलेक्शन पर भी दिए जवाब
वन नेशन वन इलेक्शन पर भी मीडिया कर्मियों ने सपा नेता शिवपाल यादव से सवाल किया। जिस पर जवाब देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि हमारी समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन का जो भी निर्णय होगा, वही हम लोग करेंगे।
वहीं इंडिया गठबंधन में बढ़ रही दूरियों को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सबके विचार एक नहीं हो सकते हैं। विचारों में सभी लोग अलग-अलग होते हैं। शिवपाल यादव ने स्पष्ट किया कि विचार अलग है लेकिन इंडिया गठबंधन एक है।
इसके अलावा 2027 विधानसभा चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि 27 में लोग सरकार बना रहे हैं। जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसे में 27 में समाजवादी पार्टी सरकार बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications