Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, आज जसवंत नगर से दाखिल करेंगे नामांकन

सोमवार शाम को अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर में मौजूद शिवपाल यादव ने सभी अफवाहों को खारिज करते हुए यह साफ कर दिया कि वह लोक दल से चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं।

लखनऊ। सोमवार शाम को एक अफवाह तेजी से फैल रही थी कि उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी को छोड़कर लोक दल के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। लेकिन सोमवार शाम को ही अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर में मौजूद शिवपाल यादव ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए यह साफ कर दिया कि वह लोक दल से चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि वह 31 जनवरी यानी मंगलवार को समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंत नगर से नामांकन दाखिल करेंगे।

shivpal yadav समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, आज जसवंत नगर से दाखिल करेंगे नामांकन
ये भी पढ़ें- योगी आदित्य नाथ बोले- डर लगता है कहीं यूपी से सामूहिक पलायन ना हो

शिवपाल यादव ने उनके लोक दल के टिकट पर चुनाव लड़ने की अफवाह को खारिज करते हुए कहा कि कुछ छुटभैय्ये टीवी चैनल और वाट्सऐप ग्रुप की घंटों से यह खबर फैला रहे हैं कि मैं लोक दल के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहा हूं, लेकिन यह खबर एकदम झूठी और शरारत पूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मेरी अपनी पार्टी है और मैं साइकिल के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने देश की जनता से अपील भी की है कि उनके द्वारा लोक दल से चुनाव लड़ने को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें, वह समाजवादी पार्टी से ही चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+