Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस अंडरवर्ल्ड डॉन के भाई को शिवपाल ने अपने बगल में बैठाया, मंच पर किया सम्मानित

लखनऊ। शिवपाल यादव इस समय अपनी नई पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के विस्तार में जोर-शोर से लगे हैं। इसके लिए वे उन सभी नेताओं से मिल रहे हैं जिन्हें किन्हीं कारणों से सपा में अहमियत नहीं मिल पाई या जो सपा के पूर्व नेता रहे हैं और अब पार्टी में शामिल नहीं हैं। इसी क्रम में वह माफिया डॉन अबू सलेम के भाई से मिले। मौका था लखनऊ सहकारिता भवन में एक कार्यक्रम का जहां शिवपाल सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। इस मौके पर शिवपाल ने ना सिर्फ माफिया डॉन सलेम के भाई के साथ मंच साझा किया बल्कि उसे स्मृति चिह्न व शॉल देकर सम्मानित भी किया।

shivpal yadav met with underworld don abu salems brother abu jaish

बता दें कि अबू जैश अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भाई हैं और शिवपाल यादव के पूर्व से ही काफी नजदीकी रहे हैं। लेकिन अखिलेश यादव को दोनों की नजदीकियां नहीं पसंद थी ये भी एक कारण रहा कि शिवपाल अखिलेश यादव की नापसंद बन गए थे। यही कारण था कि अबू जैश सपा से दूर रहे। लेकिन सेकुलर मोर्चा की नींव डालते ही शिवपाल यादव ने फिर से अबू जैश को खुद के नजदीक ले आए हैं। बता दें कि अब तक अबू जैश पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। हां, अबू सलेम के फरारी के दिनों में पुलिस पूछताछ के लिए उसे थाने बुलाया जा चुका है। सनद रहे कि शिवपाल का आपराधिक प्रवृति के लोगों से पुराना संबंध रहा है, खास बात है कि उन्होंने कभी इसे छिपाना उचित नहीं समझा। अब नई पार्टी के निर्माण के बाद वे खुले तौर पर अपने अजीजों को शामिल करने में लगे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+