मुख्तार के भाई को पार्टी में शामिल कराकर घिरे अखिलेश, चाचा शिवपाल ने कहा- अब माफियाओं को क्योंं मिल रही जगह

लखनऊ/ संभल 2 सितंबर: समाजवादी पार्टी में बाहुबलियों और माफियाओं को एंट्री कराने को लेकर कभी अपने चाचा शिवपाल पर सवाल उठाने वाले अखिलेश यादव अब खुद ही चाचा के निशाने पर आ गए हैं। कुछ दिनों पहले ही सपा चीफ ने बाहुबली विधायक और पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को पार्टी में शामिल कराया था। अब इस मामले को लेकर शिवपाल ने सपा को नसीहत दी है कि समाजवादी पार्टी को माफियाओं को कभी पार्टी में शामिल नहीं करना चाहिए। पहले तो अखिलेश ने ऐसे लोगों को अनुमति नहीं दी थी। अब क्यों दे रहे हैं।

शिवपाल

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल यादव ने कहा कि माफिया के सदस्यों को समाजवादी पार्टी में नहीं लिया जाना चाहिए और दावा किया कि जब वह अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले संगठन के अध्यक्ष थे, तो ऐसे लोगों को कभी प्रवेश की अनुमति नहीं थी। शिवपाल यादव ने अपने भतीजे अखिलेश यादव से मतभेद के बाद सपा छोड़ दी थी और अपनी पार्टी बनाई थी।

माफिया समाजवादी पार्टी (सपा) में कभी नहीं आए। माफियाओं को नहीं लेना चाहिए। मैंने भी कोई नहीं लिया था। मैं (सपा का) प्रदेश अध्यक्ष था और कोई माफिया हमारे पास नहीं आया। हमने मुख्तार अंसारी को कभी नहीं लिया। उनसे डॉन से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई सिगबतुल्लाह अंसारी के हाल ही में सपा में शामिल होने के बारे में पूछा गया था।

अखिलेश यादव

सपा में उचित सम्मान मिला तो लौटने पर विचार करूंगा

उन्होंने अखिलेश यादव के संदर्भ में कहा, "मैंने सिगबतुल्लाह अंसारी और अफजल अंसारी को सपा में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें सपा छोड़नी पड़ी।" यह पूछे जाने पर कि क्या वह सपा में लौटेंगे, शिवपाल यादव ने कहा, "अगर मुझे उचित सम्मान मिला, तो मैं समाजवादी परिवार में लौटने पर विचार करूंगा।" हालांकि मुख्तार अंसारी के भाई को अपनी पार्टी में लेने को लेकर अखिलेश यादव पर बीजेपी ने हमला बोलते हुए कहा है कि सपा माफियाओं की मदद के बिना नहीं चल सकती।

मुख्तार अंसारी के भाई को पार्टी में शामिल कर घिरे अखिलेश
अखिलेश यादव ने एक समय खुद ही पार्टी के अंदर माफियाओं को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात कही थी। उनका कहना था कि पार्टी में माफिया और उनके परिवारों के लिए कोई जगह नहीं है। अखिलेश यादव ने बसपा सांसद और सिबगतुल्लाह अंसारी के भाई अफजाल अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल के सपा में विलय का विरोध किया था। इसको लेकर वो अपने चाचा शिवपाल से भी भिड़ गए थे। इस विवाद को लेकर काफी दिनों तक शिवपाल और अखिलेश के बीच मतभेद बने रहे। इसके अलावा अतीक अहमद और बाहुबली डीपी यादव जैसे चेहरों को पार्टी में आने से रोकने वाले अखिलेश ही थे। फिर अब समय आने पर शिवपाल ने ही अखिलेश को घेरना शुरू कर दिया है।

Recommended Video

    Akhilesh Yadav का 400 सीटें जीतने का दावा, बोले- इस बार BJP साफ | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+