यूपी: शामली में भीषण सड़क हादसा 7 श्रद्धालुओं की मौत, 5 घायल
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 5 श्रद्धालु गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, स्कार्पियो गाड़ी में सवार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मंगलवार की सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर स्कार्पियो गाड़ी डिवाइडर तोड़कर एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो गाड़ी में सवार 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों गम्भीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है। साथ ही सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पातल भेज दिया है। बता दें कि सभी श्रद्धालु मेरठ के पल्लवपुरम का रहने वाले बताये जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications