शाइस्ता परवीन और अतीक अहमद की शादी कैसे हुई, आखिर सिपाही ने गैंगस्टर को कैसे बनाया दामाद?
Shaista Parveen Atiq Ahmed: अतीक अहमद और उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन की साथ की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में एक बच्चे को भी देखा जा सकता है। यहां हम आपको शाइस्ता परवीन की शादी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Shaista Parveen Marriage: पति अतीक अहमद, बेटे असद अहमद और देवर अशरफ की मौत के बाद अब शाइस्ता परवीन चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया में भी जोरदार तरीके से ट्रेंड कर रही है। शाइस्ता परवीन की खोज में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन वह हाथ नहीं आ रही है। चलिए आज आपका बताते हैं शाइस्ता परवीन और अतीक अहमद की शादी के बारे में? शाइस्ता परवीन कितनी पढ़ी लिखी है?
शाइस्ता परवीन कौन है (Shaista Parveen kaun hai)
शाइस्ता परवीन पुलिस वाले के घर में पैदा हुई थी। उसके पिता यूपी पुलिस में सिपाही थे। शाइस्ता परवीन के पिता का नाम फारूख है। शाइस्ता परवीन का परिवार इलाहाबाद यानी प्रयागराज के दामुपुर गांव में रहा करता था। बचपन में पिता के साथ वह सरकारी पुलिस क्वॉर्टर में रही थी। शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) का बचपन प्रतापगढ़ में बीता था। शाइस्ता परवीन के परिवार में 4 बहनें और 2 भाई हैं। सभी भाई बहनों में शाइस्ता सबसे बड़ी है।
शाइस्ता परवीन की पढ़ाई प्रयागराज से हुई (Shaista Parveen Education)
शाइस्ता परवीन की शिक्षा प्रयागराज में हुई है। उसने ग्रेजुएशन किया है। 12वीं तक की पढ़ाई किदवई गर्ल्स इंटरकॉलेज से की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वो घर का कामकाज ही देखती थी। हालांकि, शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) दिमाग की बहुत तेज बचपन से ही थी। कहा जाता है कि वह मैथ में इनटेलिजेंट थी।
1996 में अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन की शादी
Shaista Parveen Nikaah:साल 1996 में 10वीं पास अतीक अहमद की जु्र्म की दुनिया और राजनीति में जोरदार चर्चा होने लगी थी। अतीक के पास करोड़ों की संपत्ति हो गई थी। इसी साल शाइस्ता परवीन का परिवार उसके घर रिश्ता लेकर गया था। दोनों के परिवार के बीच पहले से जान पहचान थी। शाइस्ता अतीक अहमद से ज्यादा पढ़ी लिखी थी। इसलिए अतीक अहमद ने रिश्ता मंजूर कर लिया। अतीक और शाइस्ता के कुल 5 बच्चे हैं। इनमें से अब असद की एनकाउंटर में मौत हो गई। उसके बचे बेटों के नाम अली, उमर अहमद, अहजान और अबान हैं।












Click it and Unblock the Notifications