एक साल पहले महिला से की थी रेप की कोशिश, अब जाकर पुलिसवालों पर दर्ज हुआ मुकदमा

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे रेप के प्रयास में दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सिपाहियों ने एक साल पहले घर मे घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद रेप करने का प्रयास किया था। तब महिला ने थाने मे सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। फिलहाल अब जब इस मामले का संज्ञान महिला आयोग ने लिया तब जाकर थाने सिपाहियों ने खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वहीं सिपाहियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया।

shahjahanpur woman filed FIR againsts 2 policeman of molestation

दरअसल एक साल पहले थाना खुदागंज क्षेत्र में एक महिला ने थाने मे तैनात सिपाही राम शंकर और सिपाही संजीव कुमार पर घर मे घुसकर छेड़छाड़ और रेप करने का आरोप लगाया था। महिला का कहना है कि वह घर मे अकेली थी तभी थाने के दो सिपाही जबरन घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे थे। उसके बाद दोनों सिपाहियों ने उसके साथ रेप करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। उसके बाद जब वह सिपाहियों के खिलाफ तहरीर देने थाने पहुंची तो वहां से उन्हें भगा दिया गया। कई बार उसने आलाधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई हुई। तब उसने महिला आयोग मे शिकायत की। अब महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है। वहीं आरोपी सिपाही आरोपों को निराधार बता रहे हैं। उनका कहना है कि मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा है। मेरे उपर महिला रेप का प्रयास करने का आरोप गलत लगा रहे हैं। इसकी जांच होना चाहिए। वहीं एसओ हरेंद्र ने बताया कि छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का मुकदमा दो सिपाहियों पर दर किया गया है। मामले जांच कि जा रही है।

ये भी पढ़ें- वायरल हो रहा जानलेवा 'कंडोम चैलेंज', जानिए क्‍यों कर रहे हैं लोग उल्‍टा-पुल्‍टा काम और क्‍या हैं खतरे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+