ब्लैक करने के लिए गोदाम में रोक लिया किसानों को दिया जाने वाला बीज, सड़ गया
शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहांपुर में कृषि विभाग की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाला कई कुन्टल गेहूं गोदाम में ही पड़े-पड़े सड़ गया। चर्चा है कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लाखों की कीमत वाले गेहूं के बीज को ब्लैक करने की फिराक में थे। फिलहाल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी खराब हो चुके लाखों के बीज को लेकर एक दूसरे जिम्मेदार बता रहे हैं। वहीं जिला कृषि अधिकारी ने मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं।

मामला शाहजहांपुर के ब्लॉक सिंधौली का है जहां राजकीय कृषी बीज भण्डार गृह इन दिनों सुर्खियों में है। इस गोदाम में लगभग 70 कुन्टल गेहूं का बीज सड़ चुका है। दरअसल कृषि विभाग इलाके के किसानों को सरकार की तरफ से सब्सिडी पर गेंहू का बेहतर बीज उपलब्ध कराता है। लेकिन घोटालेबाज अफसर और कर्मचारी इस बीज को ब्लैक करने के लिए गोदाम में रोक लेते है और ब्लैक करके लाखों रूप्यो का बारा न्यारा कर लेते हैं। यहां ये बीज दो साल से ऐसे ही पड़ा हुआ सड़ रहा है लेकिन किसानों सरकार की सब्सिडी का लाभ नही ले पाए। गोदाम में ही सरकार का लगभग सवा दो लाख की कीमत का बीज यहीं रखे हुए खराब हो गया।
गोदाम प्रभारी सुरेश शुक्ला का कहना है कि ये बीज नोट बंदी के कारण नहीं बिक पाया था। इस बीज की सैंप्लिंग हो चुकी है जो बीज सड़ चुका है उसके लिए बड़े अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी शिव शंकर का कहना है कि मामले के खुलासे के बाद जांच करने पर दोषी कर्मचारियों और बीज के खराब होने पर नीलामी करने की बात कर रहे हैं।
हालांकि ये बीज अगर किसान खरीदता तीन हजार प्रति कुन्तल से बिकने वाले बीज को वो सब्सिडी पर हासिल कर सकता था और अपनी फसल उगा सकता था। लेकिन अब लाखों की कीमत का बीज खराब होने पर यही बीज अब जानवरों को निवाला ही बन सकता है। फिलहाल इस मामले में किसी भी जिम्मेदार कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही वजह है कि यहां के कई गोदामों में सैंकड़ों कुन्टल बीज पड़े-पड़े खराब हो गया।












Click it and Unblock the Notifications