शाहजहांपुर: गंगा स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 की मौत 8 घायल

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर में गंगा स्नान को जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्‍टर ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे ट्राली खाई मे पलट गई। इस दर्दनाक हादसे मे पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे की खबर सुनते ही डीएम, एसपी, और सीएमओ समेत आलाधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना साथ ही घायलों और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मिर्जापुर के बिघापुर गांव का मामला

मिर्जापुर के बिघापुर गांव का मामला

ये हादसा थाना मिर्जापुर के बिघापुर गांव के पास हुआ है। यहां श्रध्दालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगा स्नान के लिए फरूखाबाद जा रही थी। ट्राली मे करीब चालीस श्रद्धालु सवार थे। घायलों के मुताबिक जिस वक्त रोड पर ट्राली चल रही थी तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और ट्राली को साइड मारता हुआ फरार हो गया। तभी अनियंत्रि‍त होकर ट्रैक्टर ट्राली पास मे खाई मे पलट गई। ट्राली पलटते ही मौके पर पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई थी।

मरने वालों में एक बच्चा और दो महिलाएं

मरने वालों में एक बच्चा और दो महिलाएं

मरने वालों में दो महिलाओं समेत एक बच्चा शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने पांच लोगों की मरने की पुष्टि की है। वहीं घायलों के लिए सीएमओ ने पांच डाक्टरों की टीम लगाकर इलाज शुरू कर दिया है।

अस्पताल पहुंचे बड़े अधिकारी

अस्पताल पहुंचे बड़े अधिकारी

हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी केबी सिंह, सीएमओ आरपी रावत, एसडीएम समेत आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से इलाज के बारे मे जानकारी की। डीएम अमृत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जा रहे थे तभी हादसे मे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए हैं।

घायलों के लिए लगा दी गई पांच डॉक्टरों की टीम

घायलों के लिए लगा दी गई पांच डॉक्टरों की टीम

घायलों के इलाज के लिए डाक्टरों की टीम लगाकर इलाज के लिए दिशा निर्देश दे दिए है। घायलों और मृतकों को मुआवजे के लिए लेखपाल और एसडीएम की टीम बना दी गई है। गांव जाकर पूरी जानकारी लेने के बाद योजनाओं के तहत उनकी मदद की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+