शाहजहांपुर: घर के पास खेत की खुदाई में मिला लापता बेटे का नरकंकाल
यूपी के शाहजहांपुर में पिछले चार महीने से लापता युवक का नरकंकाल मिलने से सनसनी मच गई है। युवक घर के पास मे ही एक खेत से घास लेने गया था। जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पिछले चार महीने से लापता युवक का नरकंकाल मिलने से सनसनी मच गई है। युवक घर के पास मे ही एक खेत से घास लेने गया था। जिसके बाद वह वापस घर ही नहीं लौटा। परिजनों ने काफी ढूंढने के बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। ये घटना बंडा थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव की हैं। परिजनों ने पुलिस पर युवक को समय से न ढूंढने के चलते लापरवाही का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि पुलिस ने घटना के दो महीने बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, नरकंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये भी पढ़ें: मेरठ: उपलों के ढेर में लगी आग में मिली मानव अस्थियां, मची सनसनी

बता दें कि बंडा थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव के रहने वाले हरिद्वारी का 17 साल का बेटा विपिन चार महीने पहले खेत में घास लेने गया था। लेकिन विपिन वापस घर नहीं लौटा था। जिसकी सूचना परिजनों ने थाने में दी थी। पिता हरिद्वारी का आरोप हैं कि जब वह अपने बेटे की गुमशुदगी की तहरीर लेकर थाने में गये तो पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया और खुद ही ढूंढने के लिए कहा। जिसके बाद परिजनों ने विपिन को खूद ही ढूंढना शुरु कर दिया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उसके बाद परिजनों ने दो महीने बाद फिर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। लेकिन इस बार पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ही ली।

वहीं, पुलिस ने इस मामले में बिल्कुल भी गंभीरता नहीं दिखाई। बताया गया कि युवक के घर के पास के खेत में खुदाई चल रही थी। जहां एक नरकंकाल मिलने से हड़कप मच गया। पुलिस को इस बात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन नरकंकाल की पहचान नहीं पाई। इसके बाद विपिन के परिजनों को भी खेतों में बुलाया गया और उस नरकंकाल की पहचान विपिन के रूप मे की।

परिजनों का आरोप हैं कि गांव के ही रहने वाले रजनीश और अमरीश से उसकी रंजिश चल रही थी। इसलिए पहले तो उन लोगों ने उसके बेटे का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या करके शव को खेत में गाड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर: हत्यारोपियों ने घर में घुसकर लड़की को पीटा, यूपी पुलिस ने बढ़ाया हौसला!












Click it and Unblock the Notifications