गर्लफ्रेंड के महंगे शौक को नहीं कर पा रहा था पूरा, तो बाइक चोर बन गया ब्वॉयफ्रेंड

यूपी के शाहजहांपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाईक चोरी के एक बड़ें गैंग चार लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो भागने में कामयाब रहे।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाईक चोरी के एक बड़ें गैंग चार लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने गैंग के पास से चोरी की 16 बाईकें भी बरामद की है। गैंग बाईक चोरी करने के बाद उसकी नंबर प्लेट बदलकर उसको नेपाल मे बेचा करते थे। इस गैंग की खास बात ये है कि गैंग का एक सदस्य सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए बाईक चोरी करता था। फिलहाल पुलिस ने चारो लोगो से पूछताछ कर जेल भेज दिया है फरार दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गर्लफ्रेंड के चक्कर में यूं पहुंचा जेल

गर्लफ्रेंड के चक्कर में यूं पहुंचा जेल

पुलिस की पूछताछ मे गैंग का एक सदस्य राहुल जो हरी टीशर्ट मे हैं ने बताया कि वह अपनी मर्जी से बाईक चोर नही बना है। यह शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना है। गर्लफ्रेंड की महंगी ख्वाहिशें पूरी करने के लिए राहुल बाइक चोरों के गैंग मे शामिल हुआ था। राहुल मुरादाबाद के एक कालेज से बीएड कर रहा है। राहुल आज अपनी गर्लफ्रेंड के ख्वाहिशें पूरी करते करते जेल पहुंच गया है।

क्राइम ब्रांच ने दी सूचना

क्राइम ब्रांच ने दी सूचना

दरअसल पिछले काफी समय से जिले मे बाईक चोर का गैंग सक्रिय था। लगातार बाईक चोरी हो रही थी। जो पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। एसपी सिटी दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एसपी के आदेश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। बीती रात थाना रौजा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहम्मदी की तरफ से शाहजहांपुर की तरफ 6 बाईकों पर सवार 6 लोग आ रहे हैं। जिनके पास चोरी की बाईक है।

पुलिस ने चोरों को यूं पकड़ा

पुलिस ने चोरों को यूं पकड़ा

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और रौजा थाना पुलिस ने सुतनेरा की पुलिया के पास जाकर छुपकर बैठ गए। तभी समाने आ रही बाईकों को रूकने का इशारा किया तो सभी लोग बाईक छोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। जिसके पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो लोग भागने मे कामयाब रहे। पकड़े गए सोनू पुत्र सुरजन सिंह निवासी शाहजहांपुर, राहुल पुत्र विजय वर्मा निवासी लखीमपुर खीरी, उमेश यादव पुत्र कंधई लाल निवासी लखीमपुर खीरी और सुशील पुत्र ओमप्रकाश निवासी लखीमपुर खीरी है। गैंग के पकङे गए सदस्यों की निशानदेही से पुलिस ने 16 बाईक बरामद की है। बरामद की गई मोटरसाइकिलों मे दो बाईक शाहजहांपुर से चोरी की गई थी जिसके मुकदमे कोतवाली मे दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+