Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बच्ची को कन्या भोज के लिए ले गया था पड़ोसी, दरवाजा खोलकर देखा तो फटी रह गईं मां की आंखें

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर में सात साल की बच्ची की बली देने की कोशिश का मामला सामने आया है। कन्या भोज खिलाने के नाम पर गांव की बच्ची को उठाकर अपने घर ले गया और गड़े खजाने को निकालने की लालच मे बच्ची की बलि देने की तैयारी कर ली गई। हवन के पास बच्ची को बैठाया गया और तंत्र विद्या शुरू कर दिया गया। इस दौरान हवन कर रहे दो तांत्रिक बलि देने की बात करने लगे। इतने में बच्ची की मां बच्ची को ढूंढते हुए पड़ोसी के घर पहुंची। समय रहते दरवाजा खुलवाकर बच्ची को बचा लिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ग्राम रतनपुर कुंडरा का मामला

ग्राम रतनपुर कुंडरा का मामला

दरअसल घटना पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर कुंडरा की है। यहां के रहने वाले वीरेंद्र सिंह बीते मंगलवार को पुरणागिरी मेले गए थे। उसकी पत्नी और बच्चे घर पर अकेले थे। पीड़िता के मुताबिक बीते बुधवार की शाम गांव का ही रहने वाला शख्स सुखदेव उसको कन्या भोज खिलाने का कहकर अपने घर ले गया। जब वह घर मे पहुंची तो वहां पर पहले दो लोग मौजूद थे जो साधू की भेष मे थे। घर के अंदर उसको एक कमरे मे ले जाया गया जहां पर हवन किया जा रहा था। उसको हवन के पास बैठाया गया और पूजा पाठ शुरू कर दिया गया। तभी वहां पर मौजूद सभी लोग जमीन मे गढ़े खजाने की बात करने लगे।

खजाना होने की कर रहे थे बात

खजाना होने की कर रहे थे बात

पीड़िता के मुताबिक वह बात कहे रहे थे कि बेटा क्या तुम्हारे हाथों मे झनझनाहट हो रही है। जब उसने इस बात से इंकार किया तो तांत्रिक खजाना दुसरी जगह पर होने की बात करने लगे। हवन के पास ही चाकू और गढासा भी रखा हुआ था। ये सब देखकर बच्ची बच्ची रोने लगी तो तंत्र करने वाले लोग उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। तब तांत्रिक बच्ची को जान से मारने की धमकी देने लगा।

बच्ची की मां ने देखा तो सन्न रह गई

बच्ची की मां ने देखा तो सन्न रह गई

बच्ची को घर से गए काफी देर हो चुकी थी। जिसके बाद बच्ची की मां ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया और समय रहते मां उस घर मे पहुच गई जहां पर बच्ची की बली देने की तैयारियां शुरू हो चुकी थी। मां ने जब घर का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खुलते ही बच्ची अपनी मां से चिपटकर रोने लगी। मां के समय रहते पहुच जाने पर बच्ची की जान बच गई। वह ग्रामिणों की माने तो सुखदेव इससे पहले भी जमीन में गाङे खजाने की तलाश करता रहता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसओ विनोद यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार थाने आया है। बच्ची के पिता ने तहरीर देकर बच्ची की बली देने की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोपी को हिरासत मे ले लिया गया है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, पुलिस के सामने हुई जबरदस्त पिटाई

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+