VIDEO: चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, पुलिस के सामने हुई जबरदस्त पिटाई
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के जिला अस्पताल में उस हड़कम्प मच गया जब एक युवक ने उसकी जेब काट रहे चोर को दबोच लिया। जिला अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में चोर की इस नापाक हिम्मत ने सबको चौंमका दिया। जेब करते की इस हरकत से नाराज आसपास के लोगों ने चोर की जमकर पिटाई की। इसके बाद देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने जेब कतरे की मौके पर खूब धुनाई की। वीडियो में आप साफ देखते है कि पुलिस कर्मी सामने खड़े होकर तमाशा देखते रहे हैं और लोग जेब कतरे को पीट रहे हैं। मगर पुलिस कर्मियों ने उसे बचाना बिल्कुल मुनासिब नहीं समझा।

ये भी पढे़ं-दर्द से कराह रही महिला ने बीच सड़क में दिया बच्चे को जन्म, नहीं आई एंबुलेंस












Click it and Unblock the Notifications