VIDEO: दवा लेने पीछे मुड़ा दुकान मालिक, चोर ने पलक झपकते उड़ा दिए 16 हजार
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में दिन दहाड़े एक चोर ने मेडिकल स्टोर से 16 हजार रुपये चुरा लिए। चोरी की घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई। चोर ने पहले मेडिकल स्टोर मालिक से सीरप मांगा। सीरप लाने मे देर होने पर चोर ने गल्ले से 16 हजार रुपये निकाल लिए और सीरप लेकर चला गया। जब मालिक ने पैसे निकालने के लिए गल्ले में हाथ डाला तो चोरी का पता चला। उसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमे चोरी की घटना कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

घटना बीते बुधवार थाना चौक कोतवाली के कच्चा कटरा मोहल्ले की है। यहां एक मेडिकल स्टोर से दिन दहाड़े चोर गुल्लक मे रखे 16 हजार रुपए चुरा लिए। मेडिकल मालिक दीपक गुप्ता ने बताया कि वह रोज की तरह मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। तभी बाइक से एक युवक आया और वह सीरप मांगने लगा। जब वह दुकान से सीरप निकाल ही रहे थे इतने में ही युवक ने गुल्लक मे रखे 16 हजार रुपये निकाल लिए। उसक बाद हमने युवक को सीरप दिखाया लेकिन उसने लेने से इंकार कर दिया और उसने दूसरा सिरप मांगा। जब वह फिर सीरप लेने गए तो फिर देर लग गई। इतने मे युवक ने फिर गुल्लक मे हाथ डालकर पैसे निकाल लिए। हमने उसे सीरप दिया और वह चला गया। उसके बाद जब हमने गुल्लक मे रखे पैसे निकाले तो वह नही थे। जिसके बाद चोरी होने का अहसास हुआ और हमने सीसीटीवी फुटेज देखा। जिसमें युवक पैसे चुराते दिखा। फिलहाल हमने थाने मे तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि मेडीकल स्टोर से मालिक की मौजूदगी मे चोरी हुइ है। मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications