छोटी बहन पर आ गया दिल, चाहत के लिए उसी के सामने मारी बड़ी बहन को गोली

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर में पुलिस ने दरोगा की बेटी की हत्या का बड़ा खुलासा किया है। यहां तीन दिन पहले सिरफिरे आशिक ने एमए की छात्रा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। युवक का पहले तो बड़ी बहन के साथ प्रेम प्रसंग चला उसके बाद युवक का दिल उसकी छोटी बहन पर आ गया। यही वजह रही कि युवक ने बड़ी बहन को रास्ते से हटाने के लिए छोटी बहन के सामने ही बड़ी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

दो दिन पहले मारी थी गोली

दो दिन पहले मारी थी गोली

मामला थाना सदर बाजार के रामनगर इलाके का है जहां तीन दिन पहले एमए की छात्रा सना खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। छात्रा सना खान दरोगा मेहरबान अली की बेटी थी। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि गोलीकांड का आरोपी अरशद पुलिस लाइन में अपने चाचा के घर मे रहकर पुलिस सेवा की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात दोनों बहनों से हुई थी।

पुलिस की तैयारी कर रहा था आरोपी अरशद

पुलिस की तैयारी कर रहा था आरोपी अरशद

आरोपी अरशद रोज सुबह दौड़ लगाने के लिए जीएफ ग्राउंड जाता था। वहां पर छात्रा शना खान और उसकी छोटी बहन जीनत खान भी दौड़ लगाने के लिए आती थीं। तभी आरोपी अरशद की सना खान से दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार मे बदल गई। उसके बाद अरशद का दिल उसकी छोटी बहन जीनत पर आ गया और जीनत को लेकर दोनों मे कुछ कहासुनी हुई।

बड़ी बहन को छोड़ छोटी बहन से करने लगा था प्यार

बड़ी बहन को छोड़ छोटी बहन से करने लगा था प्यार

उसके बाद आरोपी अरशद ने जीनत से शादी की बात कर दी। ये बात सना खान ने अपने घर पर बता दी जिसकी वजह से आरोपी अरशद की डांट भी लगी थी। उसकी बात से नाराज अरशद ने सना खान की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया है साथ ही दूसरे आरोपी सलमान की गिरफ्तारी के प्रयास जा जारी है।

कोचिंग से वापस आते वक्त छोटी बहन के सामने मारी गोली

कोचिंग से वापस आते वक्त छोटी बहन के सामने मारी गोली

आपको बता दें कि तीन दिन पहले छात्रा सना खान अपनी छोटी बहन जीनत खान के साथ कोचिंग से घर वापस लौट रही थी। तभी वहां पर अरशद आया और पहले उसने सना खान से कुछ बात की और उसके बाद आरोपी ने जीनत के सामने उसकी बड़ी बहन सना खान को सिर पर गोली मार दी। जिससे सना खान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने दोस्त सलमान की बाइक पर बैठकर फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी: क्लासरूम में घुस कर छात्र को गोली मारने वाला सरदार सिंह गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+