पत्नी को ठेले पर लादकर फेंक आया तालाब में, इस वजह से खुद भी दी जान

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे एक पति अपनी पत्नी की बीमारी से इस कदर तंग आ गया कि उसने खुद की और पत्नी की जीवनलीला ही समाप्त कर दी। पत्नी की बीमारी से तंग आए पति ने पत्नी को ठेले पर लादकर तालाब में फेंक दिया उसके बाद खुद भी तालाब में छलांग लगा दी। हालांकि पत्नी का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया है लेकिन पति की तलाश अभी जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

shahjahanpur husband drops his wife into pond woman found died

दरअसल मामला खुटार थाना क्षेत्र के मझिया घाट पुल का है। ग्राम सैदापुर निवासी 23 वर्षीय राजेश ने 22 साल की नन्दकी से एक साल पहले शादी की थी। जानकारी के मुताबिक पत्नी नन्दकी शादी के बाद से ही बीमार चल रही थी। पति राजेश मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था साथ ही उसी कमाई से वह अपनी पत्नी की बीमारी का इलाज भी करा रहा था। जिला अस्पताल मे जब जांच हुई तो पता चला कि पत्नी को टीबी की बीमारी है। उसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए।

बीमारी से तंग आकर और गरीबी के मारे राजेश ने आज देसी दवा पत्नी को दिलाने के लिए ले गया। एक ठेली पर पत्नी को बैठाया ओर खुद ठेली चलाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले तो ठेली पुल पर आकर रोकी ओर राजेश ठेली से उतरा और काफी तेजी के साथ उसने बीमार पत्नी को ठेली से उठाया ओर उसे पुल से नीचे नदी मे फेंक मे दिया। उसके बाद खुद भी उसी नदी मे छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला और उसके पति की तलाश करना शुरू की। इस दौरान नदी से गोताखोरों ने महिला का शव तो बरामद कर लिया है लेकिन अभी तक राजेश का शव नही मिल सका है। गोताखोर अभी भी पति राजेश का शव की तलाश कर रहे हैं। वहीं एसओ बिरजाराम ने बताया कि बीमार पत्नी को दवा दिलाने राजेश नाम युवक ठेली से ले जा रहा था। उसके बाद कैसे दोनों नदी मे कूदे ये जांच का विषय है लेकिन महिला का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। पति राजेश की तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+