शाहजहांपुर: रिश्वत ले रहे चकबंदी अधिकारी का VIDEO VIRAL, डीएम ने किया सस्पेंड

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक किसान ने चकबन्दी अधिकारी का रिश्वत लेने का स्टिंग आपरेशन कर दिया। किसान ने रिश्वतखोर सहायक चकबन्दी अधिकारी को उस वक्त अपने कैमरे में कैद कर लिया जब वो जमीन की नाप करने के नाम पर रूपये मांग रहा था। किसान ने रिश्वत के रूपये तो दे दिए लेकिन सरकारी अधिकारी की इस करतूत को उसने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। रिश्वत लेने का ये वीडियो सामने आने के बाद भी 24 घंटे तक आरोपी अधिकारी पर कोई भी अधिकारी बोलने को राजी नही था। हालांकि मामला मीडिया मे आने पर डीएम ने अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।

shahjahanpur Consolidation officer caught receiving bribe Dm suspended him

दरअसल तहसील तिलहर के एक बड़े इलाके में इन दिनों चकबंदी चल रही है और अधिकारी रूपये लेकर जमीनों की चकबंदी कर रहे है। इसी के चलते गोपी सिंह चौहान नाम के किसान की जमीन की नाप के लिए सहायक चकबंदी अधिकारी राकेश बाबू रुपयों की मांग कर रहे थे। किसान ने रूपये तो दे दिए लेकिन सरकारी अधिकारी की इस करतूत को उसने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली। वीडियो वायरल होने के बाद भी आरोपी सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बात से नाराज किसान ने शिव सेना कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। हालांकि इस मामले में जिले का कोई अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है। वहीं जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के मुताबिक रिश्वत लेने वाले अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+