शाहजहांपुर: प्रेम प्रसंग के चलते 24 घंटे में 4 हत्याएं, पुलिस जांच में जुटी

शाहजहांपुर पुलिस को घटना स्थल से तमंचा बरामद हुआ है। घटना स्थल बिल्कुल सूनसान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिले। शवों के पास से एक देसी तमंचा भी बरामद हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनो ने प्रेम प्रसंग के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि दोनो ही अलग अलग समुदायों से ताल्लुक रखते है।

घटना स्थल के पास से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ते ही इलाके मे सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साथ घटना स्थल पर पड़े तमंचे को भी बरामद कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस इस मामले को आत्महत्या से जोड़ कर देख रही है। पुलिस अब मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

रौजा थाना के क्षेत्र की घटना

रौजा थाना के क्षेत्र की घटना

घटना रौजा थाना क्षेत्र के बंतारा रेलवे स्टेशन के सामने एक एक खेत की है। यहां आज कुछ राहगीरों ने दो शवों को पङा हुआ देखा तो इलाके मे हङकंप मच गया। धीरे धीरे घटना स्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई। मौके पर एक युवक और एक युवती की लाश पड़ी थी। दोनो की मौत गोली लगने से हुई है क्योंकि घटना स्थल पर लङके के शव के पास एक देसी तमंचा बरामद हुआ है। चर्चाएं है कि दोनो मे प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी मे रूकावट आने के बाद इस घटना को अंजाम दे दिया।

मामले की जांच शुरु

मामले की जांच शुरु

मौके पर पहुची पुलिस ने जांच शुरू की जिसमे शवों की पहचान पुवायां थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय फिरोज और 20 वर्षीय गुंजा शर्मा के रूप हुई है। पुलिस ने मौके से एक बैग भी बरामद किया है जिसमे 7 जिंदा कारतूस रखे थे। मामला दो समुदायों से जुङा होने के कारण पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि अभी ये साफ नही हो पाया है कि युवक और युवती क्या करते हैं।

घटना स्थल से 40 किलोमीटर दूर गांव

घटना स्थल से 40 किलोमीटर दूर गांव

दोनो एक ही गावं के रहने वाले है जिससे इस बात से इंकार नही किया जा सकता कि दोनो मे प्रेम प्रसंग था क्योंकि घटना स्थल से और जिस गांव के रहने वाले दोनों लोग है उसकी दूरी करीब 40 किलोमीटर की है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और दोनो के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस अभी प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।

सूनसान है इलाका

सूनसान है इलाका

वहीं एएसपी रमेश कुमार भारतीय का कहना है कि सूनसान जगह से दो शव मिले है। जिसमे एक युवक और एक युवती है। दोनो की गोली लगने से मौत हूई है घट स्थल से तमंचा भी बरामद कर लिया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताकि सच आ सके सामने

ताकि सच आ सके सामने

आपको बता दें शाहजहांपुर जिले मे पिछले 24 घंटे मे इस तरह की दो घटनाएं हो चुकी है। जिसमे चार लोगो की मौत हो चुकी है। और दोनो ही घटनाओं के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। दोनो घटनाओं मे फर्क इतना है कि पहली घटना मे दोनो के बीच बिरदारी दिवार बनकर खङी हो गई थी। और इस घटना के पीछे कयास लगाए जा रहे है कि दोनो के बीच अलग अलग धर्म आड़े आ गया। जिसकी वजह से दोनो ने मौत के गले लगाना सही समझा और इस घटना को अंजाम दे डाला। अब पुलिस दोनो परिवारों के से संपर्क करने की कोशिश कर रही है ताकि सच सामने आ सके। (20 मार्च को हुई घटना की तस्वीर)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+