UP Civic Polls 2017:पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की भाभी नीलिमा प्रसाद को चौथी बार मिली करारी हार, सपा का कब्जा
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर मे शहर नगरपालिका सीट से सपा प्रत्याशी जहां आरा बेगम ने जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी नीलिमा प्रसाद को 5361 मतों से हराया है। ये नगरपालिका सीट वीआईपी सीटों मे गिनी जा रही थी। यहां दो बीजेपी मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। यहां तक कि बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए दोनो मंत्रियों ने कई किलोमीटर पैदल चलकर जनता से वोट मांगे थे। लेकिन दोनों मंत्रियों का जादू जनता पर नहीं चल सका। फिलहाल शहर की नगरपालिका सीट पर सपा ने लगतार चौथी बार कब्जा किया है। यहां से सपा प्रत्याशी जहां आरा बेगम निवर्तमान सपा चैयरमेन तनवीर खान की मां की है। सपा प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी नीलिमा प्रसाद को भारी मतों से पराजित कर जीत का प्रचंम लहरा दिया। सपा प्रत्याशी को 63300 वोट मिले। तो वही बीजेपी प्रत्याशी नीलिमा प्रसाद को 57939 वोट मिले। सपा प्रत्याशी ने 5361 वोट से बीजेपी प्रत्याशी को हराया है।

पहले राउंड से लेकर आखिरी राउंड तक सपा प्रत्याशी ही बङत बनाए रही और आखिर मे जीत भी हासिल कर ली। हालांकि सपा प्रत्याशी की उम्र ज्यादा होने के कारण मतगणना स्थल नही पहुची। जीत प्रमाण पत्र उनके बेटे व निवर्तमान चैयरमेन तनवीर खान ने लिया। वही तनवीर खान का स्वागत करने के लिए मतगणना स्थल के बाहर पूर्व राज्यमंत्री राम मूर्ति सिंह वर्मा, पूर्व सपा विधायक राजेश यादव और पूर्व सपा एमएलसी मिथलेश कुमार के साथ भारी तादाद मे कार्यकर्ता मोजूद रहे।

आपको बता दें इस नगरपालिका सीट से बीजेपी ने के पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की भाभी नीलिमा प्र साद को प्रत्याशी बनाया था। हालांकि चुनाव से पहले बीजेपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज ने घर घर जाकर बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन मे वोट मांगे थे। खास बात ये है कि कैबिनेट मंत्री इस विधानसभा से क्षेत्र से विधायक है। शहर नगरपालिका सीट के ही रहने वाले है। लेकिन दोनो मंत्रियों की इतनी मेहनत भी बीजेपी प्रत्याशी को जिताने मे कामयाब नही हो सकी।












Click it and Unblock the Notifications