साली को ससुराल छोड़कर वापस आए पति ने देखा, झूल रही थी नई नवेली दुल्हन की लाश

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में शादी के 13 दिन के बाद एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति साली को छोड़ने उसके घर गया था। वापस लौटा तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। नई नवेली दुल्हन की लाश देखकर पति बेसुध हो गया। पति ने इसकी सूचना पत्नी के मायके वालो को दी। मौके पर पहुचे महिला के परिजनों ने पति दहेज की मांग का आरोप लगाकर हत्या कर शव फांसी को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। दूसरे थाना क्षेत्र मे एक महिला की लाश उसके बरामदे मे मिली। महिला के परिजनों ने कम दहेज का आरोप लगाते हुए ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 मिर्जापुर के एक गांव का मामला

मिर्जापुर के एक गांव का मामला

दरअसल पहला मामला थाना मिर्जापुर के नर तरसौरा गांव का है। यहां के रहने वाले सुदेश की शादी फर्रुखाबाद की रहने वाली राखी से हुई थी। शादी को अभी 13 दिन ही हुए थे। परिवार मे सबकुछ अच्छा चल रहा था। घर मे नई दुल्हन आने पर घर मे काफी खुशियों का माहौल बना हुआ था। शादी के 13 दिन मे सुदेश अपनी पत्नी को दूसरे बार ससुराल से लाया था। उसके साथ मे सुदेश की साली भी साथ आई थी। आज सुदेश अपनी साली को छोड़ने उसके घर गया था। जब वह अपने घर वापस लौटा तो पत्नी की लाश कमरे मे फांसी के फंदे पर झूल रही थी। ये देखकर पति काफी परेशान हो गया। पति ने इसकी सूचना ससुराल वालों को दी। महिला के परिजन पहुंचे तो वह पति पर दहेज मांगने का आरोप लगाने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी।

 3 साल पहले हुई थी शादी

3 साल पहले हुई थी शादी

दूसरी बेटी दहेज की बली चढ़ी है थाना बंडा के रामनगर कालोनी में। यहां के रहने वाले विपिन की शादी बदायूं की रहने वाली 21 वर्षीय प्रियंका से तीन साल पहले हुई थी। मृतका के परिजनों के मुताबिक अपनी बेटी को हैसियत के लायक दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद से मेरी बेटी को ससुराल वाले परेशान करने लगे। मृतका का दो साल का बेटा भी है। आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन ताना देते हैं कि शादी मे कम दहेज मिला है। पति और ससुर और दहेज लाने की मांग करते थे। आए दिन बेटी को मारा पीटा जाने लगा।

बताया करंट लगने से हुई मौत

बताया करंट लगने से हुई मौत

आज मृतका के पति ने ससुराल फोन करके बताया कि उनकी बेटी के करंट लग गया है जिससे उसकी मौत हो गई। ये सुनकर बेटी के परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे तो उनकी बेटी घर के आंगन मे मृत अवस्था मे पड़ी थी। उसके गले पर रस्सी के निशान भी थे। आरोप है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दे दी हे। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।

क्या बोले एसपी

क्या बोले एसपी

वहीं एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि दो अलग अलग थाना क्षेत्रों मे महिलाओं की मौत हुई है। दोनों ही मृतकों के परिजनों ने दहेज मांगने का आरोप लगाया है। दोनों की मामलों मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+