अंधविश्वास के चक्कर में सात साल के बच्चे की हत्या, तालाब के पास मिला शव

सुल्तानपुर। डिजिटल इंडिया के दौर में आज भी कुछ लोग ऐसे है जिन्हें तंत्र-मंत्र पर अंधविश्वास है। इसी अंधविश्वास के चलते सुल्तानपुर में सात साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हत्योपितों ने शव को तालाब किनारे फेक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 Seven year old child murdered in Sultanpur

जानकारी के अनुसार, मामला सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के महराजगंज गांव का है। यहां शुभम अपनी मौसी के घर गर्मियों की छुटटियां मनाने के लिए आया हुआ था। शुभम मंगलवार को घर से अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह शुभम का शव तालाब के किनारे पड़ा हुआ मिला। तालाब के पास शव मिलने से गांव सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था।

शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की माने तो शुभम की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, ग्रामीण इसे तांत्रिक क्रिया बता रहे है।

एएसपी सुर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद के बाद जो भी तथ्य निकल कर सामने आयेगे, उनके तहत आगे की कार्रवाई की जायेगा। दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+