उत्तर प्रदेश: बहराइच में ट्रक की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़े, सात घायल
एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
बहराइच। जायरीनों से भरी बोलेरो की गोंडा-बहराइच मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र में ट्रक से आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में बोलेरों के परखच्चे उड़ गए। बोलेरों में सवार 7 लोग को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे पयागपुर थानाध्यक्ष ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच भिजवाया। जिनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में घायल लोग गोंडा और बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

गोंडा और बस्ती जिले के रहने वाले सात लोग रविवार को बहराइच के दरगाह शरीफ में जियारत कर शाम को वापस घर लौट रहे थे। पयागपुर थाना क्षेत्र के तुलसीरामपुरवा गांव के निकट नहर पटरी पर गोंडा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पयागपुर थानाध्यक्ष अनिल यादव अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।
बोलेरो में सवार गोंडा के वजीरगंज निवासी इंद्रवती और अंकुश, बस्ती के परशुरामपुर निवासी मूलचंद, चांदनी, माला, केतकी, आनंद गुप्ता और ड्राइवर लाला गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने सभी को सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया गया। जहां से इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications